• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ पहुंची मतपेटियां और मतदान सामग्री

Writer D by Writer D
13/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
presidential election

presidential election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए मतपेटियां और मतदान की अन्य सामग्री लखनऊ पहुंच गई हैं। उन्हें विधान सभा में बने स्ट्रांग रूम में रखकर कक्ष को सील कर दिया गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 (presidential election ) हेतु मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री प्राप्त करने हेतु वह और विधान सभा सचिवालय के अधिकारीगण 11 जुलाई को नई दिल्ली गये थे।

वहां मुख्य चुनाव आयुक्त, राजीव कुमार एवं चुनाव आयुक्त, अनूप चन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में राज्य के अधिकारियों को मतपेटिकायें व मतदान संबंधी अन्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई। उसे लेकर राज्य के अधिकारीगण मंगलवार रात लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुॅंच गये थे।

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी के साथ विधान सभा सचिवालय पहुॅंची तथा विधान सभा सचिवालय के कक्ष सं0-54 में जहॉं स्ट्रांग रूम बनाया गया है, उक्त मतपेटिकायें एवं अन्य सामग्री रखकर कक्ष को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु विधान सभा सचिवालय के सुरक्षाकर्मी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

सीएम धामी ने चम्पावत को दी एक अरब से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य से बृजभूषण दुबे, विशेष सचिव एवं अजीत कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव, विधान सभा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रपतीय निर्वाचन-2022 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य में विधान सभा सचिवालय स्थित तिलक हाल में मतदेय स्थल बनाया गया है एवं मतदाताओं के पहचान व स्लिप वितरण हेतु विधान भवन के कक्ष सं0-80 को चिन्हित किया गया है

मतदान 18 जुलाई को पूर्वाह्न दस बजे से प्रारम्भ होकर सायं पांच बजे तक चलेगा। मतों की गणना 21 जुलाई को होगी।

Tags: Ballot paperLucknow Newspresidential election 2022
Previous Post

सीएम धामी ने चम्पावत को दी एक अरब से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात

Next Post

कोरोना की निशुल्क बूस्टर डोज देने का फैसला स्वागतयोग्य : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
CM Yogi

कोरोना की निशुल्क बूस्टर डोज देने का फैसला स्वागतयोग्य : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

The Kashmir Files

कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ दर्शकों को आ रही पसंद

11/03/2022
donald trump

ट्रंप को मिला अस्पताल से डिस्चार्ज, कहा- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं

06/10/2020
CM Yogi

वीरता के साथ अब विकास का भी इतिहास रच रहा बुंदेलखंड

03/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version