Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बलरामपुर : कलेक्ट्रेट परिसर के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे के लिए बंद

1600 रुपए में कोरोना टेस्ट corona test for Rs 1600

1600 रुपए में कोरोना टेस्ट

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 24 घंटे के लिए परिसर को बंद कर दिया गया है।

अपर जिला अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नजारत अधिष्ठान के अलावा निर्वाचन कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कार में मिला संदिग्ध रूप से गोली से घायल कारोबारी, हालत नाजुक

जिसके चलते 10 सितम्बर प्रात: दस बजे तक कलेक्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी का यह आदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी सौपी गई है।

Exit mobile version