• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान और दीपदान पर पाबंदी, धारा 144 लागू

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, हापुड़
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। गढ़मुक्तेश्वर में मेला स्थल पर सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगने जा रही है। यह रोक 25 नवंबर से 30 नवंबर के बीच लगाई जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा के दौरान गंगा स्नान और दीपदान को आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया है। गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि जनपदों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जैसे बड़े राज्यों के 20 से 25 लाख लोग शामिल होते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर वर्ष भर के भीतर अपनों को खोने वाले लोग यहां आकर दीपदान करते हैं। लेकिन, इस बार शासन ने मेला आयोजन कराने पर रोक लगा रखी है। श्रद्धालु गंगा नगरी में न आए इसके लिए जिला प्रशासन ने शासन की ओर से संबंधित जनपदों के प्रशासन को पत्र लिखा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को रोकने के लिए मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर बैरिकेडिंग की जा रही है। जनपद में धारा 144 लागू है।

अपनाए इन देसी नुस्खों को, पाए कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला इस बार स्थगित

अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने बताया कि शासन ने कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला मेला इस बार स्थगित करने के आदेश दिए हैं। ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले। शासन के आदेश का पालन कराने के लिए 25 नवंबर से 30 नवंबर के बीच गढ़मुक्तेश्वर में मेला स्थल पर आवश्यक कार्यों को छोड़कर तमाम तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही दीपदान के लिए गढ़मुक्तेश्वर आने की सोच रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वह गढ़मुक्तेश्वर में न आएं। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। इस दिन गंगा तट पर श्रद्धालु स्थान करते हैं। इसी दिन मेला भी लगता है। भीड़ की वजह से कोरोना का खतरा टालने के लिए ये पाबंदी लगाई गई है।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comcorona oandemiccorona virusCoronaviruscoronavirus in indiacoronavirus newsCOVID-19covid19 pandemicfoolmoonhindi newsIndiaIndia News in HindiKartik PurnimalockdownNEWSnews in hindipm modiउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

लखनऊ समेत सात जिलों में विशेष चौकसी बरतने की जरूरत : सीएम योगी

Next Post

NTA ने AISSEE के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
sainik school

NTA ने AISSEE के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

यह भी पढ़ें

Omprakash

जुल्म इतना बुरा नही है जितना खामोशी है बोलना सीखो : ओमप्रकाश राजभर

08/05/2022
Chili Paneer Paratha

सर्दियों में टिफिन के लिए परफेक्ट है ये डिश

15/12/2025
Joshimath landslide

खतरे में जोशीमठ का अस्तित्व: प्रशासन की टीम घर-घर पहुंच कर ले रही स्थिति का जायजा

08/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version