• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली बन रहा इंडस्ट्रियल हब, लगेंगी फैक्ट्री, मिलेगा रोजगार

Writer D by Writer D
06/08/2022
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
megha food park

megha food park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। प्रदेश में उद्योगों को देने की योगी सरकार (Yogi Government) की नीति का असर दिखने लगा है। जिसका नतीजा है कि बरेली के बहेड़ी में मेगा फूड पार्क (Megha Food Park) की सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। जल्द ही खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के यूनिट लगाने के लिए प्लाटों का आवंटन होने वाला है। यूपीसीडा ने सड़क बिजली पानी समेत सभी आधारभूत व्यवस्थाएं पूरी कर दी हैं।

पहले चरण में पांच प्लाटों के आवंटन से फैक्ट्रियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। निवेश मित्र के जरिए उद्यमी भूखंड आवंटन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर बहेड़ी तहसील में मेगा फूड पार्क (Megha Food Park) विकसित करने का ऐलान किया गया था। सात सालों से मेगा फूड पार्क विकसित करने के लिए तैयारियां चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति के तहत मेगा फूड पार्क (Megha Food Park)  को विकसित करने के लिए तेजी से कवायद शुरू हो गई है। खाद्य प्रसंस्करण की यूनिटों को लगाने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है। पहले चरण में पांच प्लाटों का आवंटन कर फैक्ट्रियों के निर्माण को शुरू किया जाएगा। खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने के लिए मेगा फूड पार्क में सड़कें बना दी गई हैं। इसके अलावा बिजली के पोल और लाइन डालने का काम भी पूरा हो चुका है।

बरेली मंडल समेत यूपी में खुलेंगे रोजगार के अवसर

भूखंड खरीद के लिए 2445 रुपये प्रति वर्ग मीटर का रेट रखा गया है। 600 वर्ग मीटर, 800 वर्ग मीटर, 1000 वर्ग मीटर, 2400 वर्ग मीटर और 3400 वर्ग मीटर से भी बड़े भूखंड पार्क में उपलब्ध हैं। इकाइयां लगने के साथ बरेली मंडल प्रदेश के नौजवानों को भारी संख्या में रोजगार देगा।

एक करोड़ ‘अमृत डोज़’ का आंकड़ा पार करने के करीब पहुंचा उत्तर प्रदेश

250 एकड़ में बन रहा है मेगा फूड पार्क (Megha Food Park)

बहेड़ी के मुड़िया मुकर्रमपुर गांव में 250 एकड़ में मेगा फूड पार्क (Megha Food Park) बन रहा है। पार्क बरेली एयरपोर्ट से 55 किलोमीटर, बहेड़ी तहसील से 8 किमी, नैनीताल रोड (एसएच-37) से है। यूपीसीडा ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। जिनको प्लाट आवंटित होंगे। उनको कब्जा दिलाया जाएगा। इसके बाद वह अपनी फैक्ट्री का निर्माण शुरू कर सकेंगे।

मेगा फूड पार्क (Megha Food Park) में फूड कंपनियों को ही आवंटित हो रहे प्लाट

बहेड़ी के मुड़िया मुकर्रम पुर गांव में विकसित मेगा फूड पार्क (Megha Food Park) में केवल फूड कंपनियों को ही प्लाट आवंटित किए जाएंगे। फूड से संबंधित फैक्ट्री लगाने वाले अपना प्रस्ताव देंगे। उसके बाद ही उनको उनकी जरूरत के मुताबिक प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। मेगा फूड पार्क में अन्य किसी इंडस्ट्री को प्लाट आवंटित नहीं होगा।

Tags: Bareilly newsmegha food parkup news
Previous Post

RCP सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा, बोले- छवि को बदनाम करने की कोशिश 

Next Post

योगी सरकार ने खाद्यान्न कालाबाजारियों पर कसा शिकंजा, 5.87 करोड़ के राजस्व की बचत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

आपने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है… ये आपकी अमानत है: पीएम मोदी

28/03/2026
Petrol Tanker
Main Slider

मौत का पेट्रोल! टैंकर से रिसा तेल तो जान दांव पर लगाकर टूट पड़े लोग

28/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Hostel
उत्तर प्रदेश

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
Next Post
food grains

योगी सरकार ने खाद्यान्न कालाबाजारियों पर कसा शिकंजा, 5.87 करोड़ के राजस्व की बचत

यह भी पढ़ें

PM Modi -Sushila Karki

सुशीला कार्की ने पीएम मोदी से पहली बार की बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

18/09/2025
Ballia Journalist Murder

पत्रकार रतन सिंह के पिता बोले- एसओ की गिरफ्तारी के बाद ही उठेगी बेटे की अर्थी

25/08/2020
Tulsi

महिलाओं की इन बीमारियों में असरदार है इसका पत्ता

09/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version