• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है… ये आपकी अमानत है: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
28/03/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह का सबसे खास और अलग पल तब देखने को मिला जब जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि है यह उद्घाटन नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दौरान सवाल पूछा कि क्या उद्घाटन हो गया है? सभी ने कहा हां, तब पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि अभी तो मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। लेकिन, मैं आज चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन यहां जो भी उपस्थित है आप सब करें। पीएम मोदी ने कहा कि आप अपना मोबाइल फोन निकालिए और उसका फ्लैश लाइट जलाइए और आप इसका उद्घाटन कर रहे हैं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस दिया को जलाकर आपने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। ये आपकी अमानत है, ये आपका भविष्य है, ये आपका पुरुषार्थ है… इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगाए और वहां मौजूद लोगों ने भी उनके साथ भारत माता की जय कहा। यह एयरपोर्ट आपके सपनों और भविष्य से जुड़ा है पीएम ने यह भी बताया कि देश में एयरपोर्ट नेटवर्क तेजी से बड़ा है और अब छोटे शहरों तक भी हवाई यात्रा पहुंच रही है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताए खुशी के दो कारण

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं।

उन्होंने कहा कि पहला इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है। दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।

Tags: pm modi
Previous Post

विपक्ष के दावों पर ‘सैनी’ का प्रहार: 2 लाख सिलेंडर और हजारों पंप, राज्य में सब ‘ओके’

Next Post

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post
bank of baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

CM Yogi

स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त तक शिलान्यास कर शुरू कराएं निर्माण कार्य : योगी आदित्यनाथ

06/07/2026
Trailer of film 'Shadisthan' released

फिल्म ‘शादीस्थान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, समाज को लेकर कई सारे सवाल किये

04/06/2021
CM Dhami

सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का दिन: सीएम धामी

15/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version