• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में इन चीजों को करें शामिल

Writer D by Writer D
01/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

Basant Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बसंत पंचमी (Basant Panchami) का दिन शुभ कार्यों के लिए अति उत्तम माना गया है। इस दिन शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह-प्रवेश व खरीदारी की जाती है। कहते हैं कि इस दिन विवाह के बंधन वाले जातकों को सभी देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जोड़े का बंधन सात जन्मों तक रहता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था। इसलिए यह दिन शादी के लिए काफी शुभ माना गया है। हिंदू मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का जन्म हुआ था। प्रचलित एक पौराणिक कथा के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन भगवान ब्रह्मा ने मां सरस्वती की रचना की थी। ब्रह्मा जी ने एक ऐसी देवी की संरचना की, जिनके चार हाथ थे। एक हाथ में वीणा, दूसरे हाथ में पुस्तक, तीसरे हाथ में माला और चौथा हाथ वर मुद्रा में था। ब्रह्मा जी ने मां सरस्वती को वीणा बजाने के लिए कहा, जिसके बाद संसार की सभी चीजों में स्वर आ गया। यही कारण है कि उन्होंने सरस्वती मां को वाणी की देवी नाम दिया। बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

बसंत पंचमी (Basant Panchami) कब है?

बसंत पंचमी (Basant Panchami) को लेकर इस साल असमंजस की स्थिति है। इस साल पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से शुरू हो रही है जो 3 फरवरी को 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार बसंत पंचमी 3 फरवरी को मनाई जाएगी। देश के कुछ हिस्सों में 2 फरवरी को तो कुछ हिस्सों में 3 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है।

मां सरस्वती की पूजा में शामिल करें ये चीजें

पीले रंग के पुष्प- बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले पुष्प अर्पित करना शुभ होता है। इससे वह प्रसन्न होती हैं और ज्ञान का वरदान देती हैं। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना भी उत्तम माना जाता है।

पेन, कॉपी, किताब- बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा में पेन, कॉपी, किताब आदि को शामिल करना चाहिए। कहते हैं कि इससे ज्ञान और बुद्धि के वरदान की प्राप्ति होती है।

पीले रंग की मिठाई का भोग- मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान से करने के बाद उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसे में मां सरस्वती को बेसन का लड्डू या बूंदी अर्पित की जा सकती है। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए खीर या मालपुए का भोग लगाया जा सकता है।

Tags: Basant Panchami
Previous Post

महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

Next Post

बसंत पंचमी के दिन बिना मुहूर्त के भी कर सकते हैं ये काम, यहां देखें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

चहुंमुखी विकास का आधार बने एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

29/04/2026
Cabinet meeting
Main Slider

छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026 को मंजूरी, पाइपलाइन से मिलेगी सस्ती गैस

29/04/2026
RBI
Main Slider

RBI में निकली बंपर भर्ती, इतने लाख मिलेगी सैलरी; फौरन करें अप्लाई

29/04/2026
PM Modi inaugurated UP's longest Ganga Expressway.
Main Slider

उत्तर प्रदेश के विकास की नई जीवन रेखा बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे: नरेन्द्र मोदी

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

29/04/2026
Next Post
Basant Panchami

बसंत पंचमी के दिन बिना मुहूर्त के भी कर सकते हैं ये काम, यहां देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त

30/08/2024
नवनीत सहगल

आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए की जा रही है लघु उद्योगों की स्थापना : सहगल

05/11/2020
होली पर जारी की नई गाइडलाइन

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद

21/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version