• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मार्गशीर्ष अमावस्या कब है?, जानें पूजा का मुहूर्त एवं विधि

Writer D by Writer D
08/11/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Jyeshtha Amavasya

Jyeshtha Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन शास्त्रों में बताया गया है कि साल में कुल 12 अमावस्या और इतनी ही पूर्णिमा पड़ती हैं। यानी हर माह में एक अमावस्या और एक पूर्णिमा पड़ती है। सनाधन धर्म में कुल अमावस्या बहुत विशेष मानी जाती हैं। अमावस्या के दिन पूजा-पाठ करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस समय मार्गशीर्ष माह चल रहा है। ये हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना होता है। मार्गशीर्ष माह में मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) मनाई जाती है।

इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी का पूजन किया जाता है। अमावस्या का दिन पितरों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों को खुश करने के लिए उनका तर्पण, किसी पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या पर पूजा-पाठ करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखते हैं। वहीं, विष्णु जी की कृपा से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि रहती है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) कब मनाई जाएगी? साथ ही जानते हैं शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि 9 नवंबर 2025 की सुबह 9 बजकर 43 मिनट शुरू हो जाएगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 20 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) 20 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।

मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) की पूजा का मुहूर्त

इस दिन सूर्योदय- सुबह 06:48 बजे होगा। पितरों की पूजा का समय- सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।विष्णु जी पूजा का मुहूर्त- सुबह 05:01 से सुबह 05:54 तक रहेगा।राहुकाल- दोपहर 01:26 से दोपहर 02:46 बजे तक रहेगा।

मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।सूर्य देव को जल अर्पित करें और मंत्रों का जाप करना चाहिए।घर के मंदिर में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करनी चाहिए। देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। विष्णु जी को जल, फल, फूल, अक्षत, चंदन, वस्त्र और मिठाई अर्पित करनी चाहिए।विष्णु मंत्रों का जाप करनी चाहिए। साथ ही विष्णु चालीसा पढ़नी और उनकी आरती करनी चाहिए।किसी पितरों का तर्पण या उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा करवानी चाहिए।पशु-पक्षियों को खाना खिलाएं और गरीबों को दान करना चाहिए।

Tags: Margashirsha Amavasya
Previous Post

उत्पन्ना एकादशी के दिन न करें ये काम, हो जाएगा अनर्थ

Next Post

गाय को खिलाएं ये चीज, दूर हो जाएगी धन संबंधी समस्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
धर्म

तुलसी के साथ जरूर लगाएँ ये पौधा, घर में आएगी बरकत

09/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
Kanwariyas said—never seen such arrangements before.
Main Slider

‘हर-हर महादेव’ से गूंज रही धर्मनगरी हरिद्वार, कांवड़ियों ने कहा-ऐसी व्यवस्था पहले नहीं देखी

08/08/2026
Next Post
Cow

गाय को खिलाएं ये चीज, दूर हो जाएगी धन संबंधी समस्या

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

Nikay Chunav: आठ मई को होगा अखिलेश यादव का रोड शो

07/05/2023
Makeup

गर्मी और उमस में भी खराब नहीं होगा मेकअप, आज़माएं ये ट्रिक्स

16/09/2023
murder

दो बच्चों की हत्या, धान के खेत में मिला शव

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version