Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शनि-मंगल की युति से बना ‘द्वंद्व योग’, 19 दिन तक ये जातक रहे सावधान

Shani

Shani Dev

शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 के दिन कुंभ राशि में शनि और मंगल (Shani-Mangal) का प्रवेश हुआ है। शनि और मंगल (Shani-Mangal) का यह प्रवेश कुंभ राशि में आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर हुआ। ये दोनों ही ग्रह इस राशि में 17 मई 2022 तक रहेंगे।

एक दूसरे के शत्रु है शनि-मंगल (Shani-Mangal)-

मंगल ग्रह कुंभ राशि में पहले से ही मौजूद था और शनि ने भी इस राशि में प्रवेश किया है। शनि और मंगल (Shani-Mangal) की इस युति से “द्वंद्व योग” का निर्माण हुआ है। इस योग को काफी अशुभ माना जाता है। आपको बता दें कि शनि और मंगल (Shani-Mangal) एक दूसरे के शत्रु हैं इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला ‘द्वंद्व योग’ कई राशियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

जानें किन राशियों के लिए खतरनाक साबित है शनि -मंगल (Shani-Mangal) की यह युति-

कर्क राशि- शनि-मंगल की यह युति कर्क राशि के लोगों के लिए अशुभ साबित होगी। इस दौरान आपको दुर्घटना का खतरा है। इस दौरान आप किसी चोट, अनहोनी का शिकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी तरह का जोखिम उठाने से बचें।

आज है शनि अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

कन्या राशि- इस राशि के लोगों को इस  दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। खानपान का खासतौर पर ख्याल रखें, वरना आप किसी बड़े संकट में पड़ सकते हैं। 50 साल की उम्र से ज्यादा के लोग थकान वाले कार्यों से दूर रहें।

कुंभ राशि- आपको इस युति के दौरान सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी।  क्योंकि शनि और मंगल की ये अशुभ युति आपकी ही राशि में बनी है। इस दौरान आपके बर्ताव में क्रोध और अहंकार देखने को मिलेगा। इससे आपके निजी जीवन और कार्यस्थल पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस समय आपका सहकर्मियों से विवाद या झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपकी छवि खराब हो सकती है।

मंगल-शनि की युति से बचने के उपाय

– मंगलवार के दिन बजरंगबाण का पाठ करें।

– शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़ी चीजों का दान करें।

– शनि और मंगल ग्रहों की शांति के लिए उनके मंत्रों का जाप करें।

– शनि ग्रह और मंगल ग्रह दोष को दूर करने के लिए यज्ञ करें।

पीपल में त्रिदेव करते हैं निवास, वैज्ञानिक दृष्टि से है महत्वपूर्ण

Exit mobile version