• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हों या मुलायम की बहू, यहां सब सुरक्षित : अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
anurag thakur

anurag thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सपा नेत्री अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। विभिन्न दलों से आने वाले नेताओं से भाजपा की ताकत बढ़ेगी।

कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने काम किये हैं, उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। सपा नेताओं को भी पता है कि भाजपा सरकार में उनकी बहू बेटियां भी सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे एमएलए, एमएलसी, पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी को और बाकी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। उनका हम स्वागत करते हैं। इन नेताओं के आने से भाजपा को ताकत मिलेगी। आज मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुई हैं। हम उनका भी स्वागत करते हैं। यह अपने आप में उस ओर इशारा करता है कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में योगी की सरकार ने किस तरह से बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है।

कोरोना के चलते यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा स्थगित

उत्तर प्रदेश में महिलाएं आज रात को भी बाहर निकल सकती हैं। काम पर जा सकती हैं। सुरक्षित महसूस करती हैं। महिला को सुरक्षा और अधिकार देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। फर्क साफ है। बहू और बेटी सब भाजपा में सुरक्षित हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हो या मुलायम सिंह यादव की बहू यह उदाहरण सबके सामने है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश में हमारी 25 करोड़ की आबादी में मेरी माताएं-बहनें, बहू-बेटियां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Tags: anurag thakurElection 2022Lucknow Newsup assembly elecion 2022up election 2022up news
Previous Post

कोरोना के चलते यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा स्थगित

Next Post

उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार : भूपेश बघेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dum Aloo Lucknowi
Main Slider

स्वाद से भरपूर हैं दम आलू, भोजन को बनाएगी स्पेशल 

05/11/2025
Chaitra Purnima
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम, अशुभ परिणामों से घिर जाएगा जीवन

05/11/2025
Kartik Purnima
Main Slider

कार्तिक पूर्णिमा पर जलाए कितने दीपक, जाने दीपदान की विधि

05/11/2025
Guru Nanak
Main Slider

कब मनाई जाएगी गुरु नानक जयंती? जानें पर्व का महत्व

05/11/2025
Aarti
Main Slider

भगवान की आरती करने के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन

05/11/2025
Next Post

उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार : भूपेश बघेल

यह भी पढ़ें

गर्भवती महिलाओं

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को हो सकती है ये परेशानी

30/07/2020

भगवा के नाम पर ढोंग कर रही है BJP, यूपी में शेर गूंजने की आवाज मथुरा से होगी : प्रियंका

04/02/2022

सौ करोड़ वैैक्सीन डोज देने वाला भारत दुनिया का पहला देश : योगी

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version