• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवा के नाम पर ढोंग कर रही है BJP, यूपी में शेर गूंजने की आवाज मथुरा से होगी : प्रियंका

Desk by Desk
04/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
मथुरा। शिवसेना की राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी गुरुवार शिवसेना प्रत्याशी ठाकुर सत्येन्द्र सिंह के पक्ष में द्वारिकाधीश, विश्रामघाट, होलीगेट आदि क्षेत्रों में प्रचार कर वोट मांगे, वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भगवा के नाम पर ढोंग कर रही है, यूपी में शेर गूंजने की आवाज मथुरा से होगी। गुरुवार दोपहर शिवसेना की राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी मथुरा आईं।
पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने आईं प्रियंका ने सबसे पहले यमुना पूजन किया। वह शिवसेना प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह के साथ विश्राम घाट पहुंची और करीब 20 मिनट तक पूजन अर्चन किया। प्रियंका ने कहा शिवसेना का खाता इसी पावन भूमि से खुलेगा। ब्रज का उद्धार सिर्फ ब्रजवासी ही कर सकता है, बाहर से आने वाला व्यक्ति क्या जाने ब्रजवासियों के दिलों का हाल। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम वो पार्टी है, जो हिंदुत्व की राह पर चल रहे हैं। जबकि वे हिंदुत्व के नाम पर ढोंग कर रहे हैं।
महाराष्ट्र की तरह हम सबके विकास को अपना एजेंडा मानते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना सही मायने में भगवा के साथ जिम्मेदारी निभा रही है। जबकि जो भगवा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं, वे सत्ता में हैं। शिवसेना यूपी के विकास की नई दिशा तय करने के लिए चुनाव लड़ रही है। निश्चित रूप से पार्टी का खाता मथुरा से ही खुलेगा। प्रियंका ने सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यूपी की जनता ने इन सभी दलों की सरकार देखी है।
शिवसेना सिर्फ विकास की राजनीति में विश्वास करती है। और यह बदलाव होगा। इस दौरान यमुना पूजन करने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वामी घाट से प्रचार शुरू किया। स्वामी घाट से शुरू हुआ प्रचार द्वारिकाधीश, विश्राम घाट, होली गेट आदि क्षेत्रों में चला। इस दौरान प्रियंका ने लोगों से शिवसेना प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभा
Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक ने वृंदावन कुंजगलियों में किया जनसंपर्क

Next Post

राजन पाठक को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

राजन पाठक को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

यह भी पढ़ें

Dua

दुआ पादुकोण सिंह नाम है रणवीर की लाड़ली का नाम, दीपिका ने दिखाई पहली झलक

01/11/2024
Money

घर में इन जगहों पर न रखें पैसे, वरना मेहनत की कमाई हो सकती है स्वाहा

07/01/2026
sanjay singh

सरकारी संस्थानों में आरक्षण खत्म करना चाहती है मोदी सरकार : संजय सिंह

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version