Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्यूटी ट्रीटमेंट ने बिगाड़ दी खूबसूरती, होंठ बन गए गुब्बारे

Beauty treatment

Beauty treatment

नई दिल्ली। ब्यूटी ट्रीटमेंट (Beauty Treatment) के चलते अब सेलेब्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स चेहरे और बदन पर तरह-तरह के प्रयोग करने से बाज़ नहीं आते। कभी तो मनमाफिक परिणाम मिलते हैं। मगर जब थेरेपी फेल होती है मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ती।

एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ जब उसके होठों के ट्रीटमेंट ने उल्टा काम कर दिया और वो खुद को ही देखकर डर गई। टिकटॉक पर syddyliciousxoxo नाम से पहचानी जाने वाली महिला के लिप फिलर (Lip Filler) ने भयानक रिज़ल्ट दिया। जिससे होंठ गुब्बारे जैसे बन गए।

लिप फिलर ट्रीटमेंट के बाद वो चाहती थी कि उसके होठ अपने वास्तविक रूप में आ जाएं। लिहाज़ा उसने लिप फिलर के बाद लिप फिलर डिज़ॉल्व करवाने का प्लान किया। लेकिन इसके बाद जो रिज़ल्ट आया उसने उसे सदमें में पहुंचा दिया। डिजॉल्व इंजेक्शन ने सारा काम बिगाड़ दिया। और होंठ पहले से भी ज्यादा बड़े हो गए।

‘मैं आपसे स्वर्ग में मिलूंगी’, यूक्रेन हमले में मारी गई मां के नाम 9 साल की बेटी खत

जिसे देखकर उसे यकीन ही नहीं हुआ। वो समझ ही नहीं पा रही थी कि उसके साथ ये क्या और कैसे हो गया। रिजल्ट ने खतरनाक असर दिखाया और होंठ अपने वास्तविक साइज़ से 5 गुना बड़े हो गए।

Lip Filler ज्यादा होने से आकार बढ़ जाना फिर भी समझ में आता है मगर lip filler dissolve ट्रिटमेंट से ऐसा असर सोच से परे था। दरअसल महिला को lip filler dissolve से एलर्जी हो गई और वो हो गया जो उसे कभी नहीं चाहिए था। महिला ने अपने साथ हुए ब्यूटी हादसे के बाद सोशल मीडिया टिकटॉक पर घटना साझा की। और पहले और बाद की तस्वीरें यूज़र्स के साथ शेयर की। जिसके बाद लोग उसे देखकर शॉक्ड रह गए।

तस्वीर के साथ उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें लिप फिलर डिज़ॉल्व एजेंट से एलर्जी थी जिसके परिणामस्वरूप उनके होंठ बुरी तरह फूल गए। फूले हुए होठों की तस्वीर के साथ महिला ने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर लोगों ने कहा कि अब आपके होंठ ठीक हो गए। हालांकि वो उनके किसी भी ट्रीटमेंट के पहले की तस्वीर थी। जब वो पूरी तरह नेचुरल थे।

Exit mobile version