• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2005 से पहले लोग बिहारी कहलाने में शर्म महसूस करते थे : सुशील

Desk by Desk
23/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुशील मोदी

सुशील मोदी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार की हालत अफ्रीकी देशों से भी ज्यादा खराब थी, लोग बिहारी कहलाने में शर्म महसूस करते थे और अपनी पहचान छुपाते थे।

श्री मोदी ने मंगलवार को बिहार सरकार के सात विभागों की अनेक योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास के लिए आयोजित ऑनलाइन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार की हालत अफ्रीकी देशों से भी ज्यादा खराब थी । लोग बिहारी कहलाने में शर्म महसूस करते थे और अपनी पहचान छुपाते थे। बड़ी मुश्किल से उस अंधेरी सुरंग से आज बिहार को निकाल कर यहां तक लाया गया है।

यूपी, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के इन राज्यों में 23 सितंबर को हो सकती है झमाझम बारिश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से बिहार की मदद कर रहे हैं, वैसे में अब बिहार का विकास कभी रुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि आज कोरोना, चमकी बुखार से लेकर सड़क, बिजली, पानी के साथ ही बाहर से आए मजदूर और बाढ़ को भी विपक्ष मुद्दा नहीं बना पा रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि शुरुआत में विपक्ष ने कोरोना को मुद्दा बनाने का प्रयास किया लेकिन आज प्रतिदिन डेढ़ लाख से ज्यादा जांच हो रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) सहित अन्य अस्पतालों में बेड खाली पड़े हैं। सरकार की सजगता की वजह से ही इस साल चमकी बुखार से बड़ी संख्या में बच्चों की जान बचाई जा सकी है।

राज्यसभा में विपक्ष के बहिष्कार के बीच कृषि संबंधी तीसरा विधेयक भी पास

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 लाख से ज्यादा मजदूरों को ट्रेन से उनके घरों तक पहुंचाया गया। उन्हें आठ महीने का मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। 20 लाख बाढ़ पीड़ितों को उनके खाते में छह-छह हजार रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म के नए स्थल के तौर पर जिस बेहतर ढंग से करकटगढ़, तुतला भवानी और वाल्मीकिनगर का विकास किया गया है, वह कल्पना से परे हैं।

श्री मोदी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि यदि आगे मौका मिलता है तो वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक जरूर आयोजित की जाए ताकि पूरे देश का ध्यान आकृष्ट हो। उन्होंने कहा कि पटना में जिस राष्ट्रीय डाल्फिन शोध संस्थान का शिलान्यास किया जा रहा है वह भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का पहला संस्थान होगा।

Tags: 24ghante online.comBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar election newsbihar newsbjpcongressIITPatnaplitical newsSUSHEEL MODI
Previous Post

फिर सेवा का मौका मिला तो वह और तत्परता से काम करेंगे : नीतीश

Next Post

विकास और निर्माण कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
Next Post
सीएम योगी

विकास और निर्माण कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी

यह भी पढ़ें

Road Accident

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रक की टक्कर, 20 लोग घायल

12/07/2023

फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत का निधन, विदेश मंत्री ने जताया दुख

06/03/2022
Unwanted hair

अनचाहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा, आजमाएं ये फेशियल

12/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version