Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करवा चौथ से पहले पत्नी ने पति पर डाला खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा

बाराबंकी में मंगलवार रात पत्नी ने पति पर खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे पति बुरी तरह झुलस गया। पड़ोसियों ने पीड़ित पति को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित पति के मुताबिक, डायबिटीज होने के बाद से वह नपुंसक हो गया है, लेकिन उसकी पत्नी को मर्दानगी चाहिए। वह उसे चार साल से इसी तरह से प्रताड़ित कर रही है।

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले कौशल किशोर (65) ने बताया कि मंगलवार रात वह खाना खा रहा था। तभी उसकी पत्नी ने पीछे से खौलता तेल उड़ेल दिया। जिससे वह सिर से पैर तक बुरी तरह से झुलस गया। पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया।

नागिन को कार सवार ने कुचला, इंसाफ के लिए थाने पहुंचा नाग

पति ने बताया कि चार साल से जब से वह डायबिटीज का पेशेंट हुआ है, तभी से खुद अपना खाना बनाता और खाता है। उसकी पत्नी उसे खाना नहीं देती है। वह आये दिन उससे झगड़ा करती है। कई बार उसकी डंडों और चप्पलों से पिटाई भी कर चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं और तीनों बाहर रहते हैं।

Exit mobile version