Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फोन में इन तीन चीजों के बारे में किया था सर्च

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में है। जिस तरह से उन्होंने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की उसके बाद से ही उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले एक और अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने गूगल पर तीन चीजें कई बार सर्च की थी

आत्महत्या से राजपूत ने पहले इस बारे में किया था सर्च

सुशांत की मैनेजर ने सुशांत की आत्महत्या से एक हफ्ते पहले आत्महत्या कर ली थी। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशांत ने आत्महत्या से पहले मानसिक स्वास्थ्य के बारे भी सर्च किया था। जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि 14 जून को आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सुशांत ने अपना नाम भी गूगल किया था। ये तमाम जानकारियां सुशांत के मोबाइल फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच में सामने आया है।

सोनू सूद ने लिखा था ‘दबंग’ में सलमान का यह डायलॉग, हो गया सुपरहिट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सुशांत के बैंक खातों की भी जानकारी हासिल की गई है। सुशांत के बैंक खाते से जिस भी दूसरे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है, उसकी जानकारी हासिल कर ली गई है। जो सबसे बड़ा अमाउंट ट्रांसफर किया गया है, वह 2.8 करोड़ रुपए का है, जिसे पिछले वर्ष किया गया है और यह जीएसटी अमाउंट है। आपको बता दें कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने अबतक 40 से अधिक लोगों का बयान दर्ज कर लिया है।

सुशांत को था इस बात का डर

इस मामले में जांचकर्ता का कहना है कि सुशांत को इस बारे में जानकारी थी कि दिशा सलियान की मौत को उनसे जोड़ा जा रहा है और उन्हें इस बात का डर था कि यह मामला मीडिया तक भी पहुंच सकता है। यही वजह है कि उन्होंने गूगल पर इस बारे में सर्च किया था। ऐसा हो सकता है कि मैनेजर की मौत को खुद के साथ जोड़े जाने की बात से सुशांत काफी ज्यादा परेशान हो गए हों।

BCCI का बड़ा कदम, क्रिकेटर ने उम्र में दिखाई गड़बड़ी तो लगेगा 2 साल का बैन

आत्महत्या से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने नाम को गूगल किया था। पुलिस का यह भी कहना है कि उन्होंने तीन मनोवैज्ञानिकों का भी बयान दर्ज किया है। इन लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें इलाज के लिए संपर्क किया था।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने सुशांत को जो दवा लेने की सलाह दी, सुशांत के दोस्त, कुक, घर में देखरेख करने वाले ने जो बयान दिया है, उसमें किसी भी तरह की अनुचित या गलत बात सामने नहीं आई है। सुशांत की स्थिति जब ठीक हो गई थी तो उन्होंने दवा लेना बंद कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, सुशांत के पिता के.के सिंह, बहन नीतू, मीतू व अन्य से भी पूछताछ की है।

घटना के बाद जब सुशांत की बहन और अंकल से तुरंत पुलिस की टीम ने मुलाकात की थी तो उन्होंने उस वक्त किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया था।

Exit mobile version