Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भदोही : नाबालिग से दरिंदगी की इंतिहा पार, रेप के बाद तेजाब से जलाकर नदी में फेंका

दुष्कर्म

7साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में गुंडों ने दरिंदगी की इंतहा पार कर दी। यहां पर नदी से 17 साल की एक नाबालिग लड़की की अधजली लाश बरामद की गई है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ रेप किया गया है। इसके बाद तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक भदोही कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते 17 अगस्त को खेत में जानवर चराने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। घरवालों ने बच्ची को काफी तलाशा, लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश कर रही थी।

योगिता हत्याकांड में आरोपी ने डॉ. विवेक तिवारी ने कबूला जुर्म

इस बीच लड़की का शव नदीं के किनारे बरामद हुआ। लड़की का शव अधजली अवस्था में है। लड़की के परिजनों ने आशंका जताई है कि रेप के बाद तेजाब डालकर लड़की को जलाया गया है। पुलिस का मानना है कि लड़की की निर्मम तरीके से हत्या की गई है।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनके गांव के पास के एक ईंट-भट्ठे के संचालक ने लड़की के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई है।इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच समेत चार टीम गठित की गई हैं।

बिकरू कांड : विकास दुबे का 1 लाख का इनामी शूटर विष्णुपाल ने किया सरेंडर

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि अभी तक कि जांच में रेप और हत्या की बात सामने नहीं आई है। अब दोबारा पांच डॉक्टरों के पैनल से लड़की का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Exit mobile version