• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाई दूज पर इस शुभ मुहूर्त में करें तिलक, नोट कर लें सामग्री की लिस्ट

Writer D by Writer D
02/10/2025
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Bhai Dooj

Bhai Dooj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाई दूज (Bhai Dooj) भाई बहन का त्योहार है। भाई दूज पर बहन भाई का तिलक करती है। भाई-बहन एक-दूसरे से सुख-दुख में साथ निभाने का वचन भी देते हैं। भाई दूज को यम द्वितिया के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली महापर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है और गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार भाई दूज (Bhai Dooj) के पावन दिन ही यमुना नदी ने अपने भाई यमराज को घर बुलाया था और तिलक किया था। आइए जानते हैं भाई दूज पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री की लिस्ट-

3 शुभ योग में भाई दूज

इस साल भाई दूज पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। भाई दूज के दिन आयुष्मान योग, द्वितीया तिथि में सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। भाई दूज के दिन आयुष्मान योग प्रात:काल से लेकर अगले दिन 24 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक है। यह योग भाई और बहन की आयु में बढ़ोत्तरी करने वाला होगा।

इसके अलावा द्वितीया ति​थि में सर्वार्थ सिद्धि योग 24 अक्टूबर को 04:51 ए एम से लेकर सुबह 06:28 ए एम तक है, वहीं रवि योग भी 04:51 ए एम से लेकर 06:28 ए एम तक है। भाई दूज पर विशाखा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर अगले दिन सुबह 04:51 ए एम तक है, फिर अनुराधा नक्षत्र है।

भाई दूज मुहूर्त

23 अक्टूबर को भाई दूज के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:45 ए एम से 05:36 ए एम तक है, जो स्नान के लिए उत्तम समय माना जाता है। उस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:43 ए एम से दोपहर 12:28 पी एम तक है। अमृत काल शाम में 06:57 पी एम से रात 08:45 पी एम तक रहेगा।

भाई दूज पर तिलक लगाने का मुहूर्त

भाई दूज के अवसर पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 15 मिनट है। उस दिन बहनें अपने भाइयों को दोपहर में 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट के बीच तिलक लगाएं। उसके बाद भाई को भोजन कराकर उसके सुखी जीवन की प्रार्थना करें। भाई भी बहन को उपहार और शुभकामनाएं दें।

पूजा विधि-

– सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।

– घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।

– भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा करें

– इस दिन भाई को घर बुलाकर तिलक लगाकर भोजन कराने की परंपरा है।

– भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।

– भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।

– भाई को तिलक लगाएं।

– तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।

– भाई के हाथ में कलावा बांधें।

– भाई को मिठाई खिलाएं।

– मिठाई खिलाने के बाद भाई को भोजन कराएं।

– भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।

पूजा सामग्री की लिस्ट

– आरती की थाली

– टीका, चावल

– नारियल, गोला (सूखा नारियल) और मिठाई

– दिया और धूप

– रुमाल या छोटा तोलिया

Tags: Bhai Dooj dateBhai Dooj muhurtBhai Dooj puja
Previous Post

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

Next Post

नहीं रहे शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र, PM मोदी के रह चुके हैं प्रस्तावक

Writer D

Writer D

Related Posts

Amit Shah
Main Slider

अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1100 करोड़ से अधिक की सौगात

07/03/2026
Amit Shah
Main Slider

अमित शाह ने किया ‘नूतन न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

07/03/2026
Amit Shah
Main Slider

एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर भारत से निकालेंगे: अमित शाह

07/03/2026
Amit Shah was welcomed by CM Dhami
Main Slider

देहारादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

07/03/2026
SIR
Main Slider

UP SIR Update: 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

07/03/2026
Next Post
Classical singer Pandit Chhannulal Mishra passes away

नहीं रहे शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र, PM मोदी के रह चुके हैं प्रस्तावक

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का किया शिलान्यास

22/02/2026
tajmahal

दो महीने बाद इस दिन से खुल जाएंगे सभी ऐतिहासिक स्थल

14/06/2021
बिहार राज्यसभा सीट उपचुनाव Bihar Rajya Sabha seat by-election

बिहार राज्यसभा सीट उपचुनाव : चिराग ने आरजेडी को दिया धन्यवाद, कही ये बड़ी बात

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version