• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
20/10/2025
in धर्म, Main Slider, फैशन/शैली
0
Bhai Dooj

Bhai Dooj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्योहारों का देश माने जाने वाले भारत में भाई-बहन के प्रेम व पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन और भैया दूज (Bhai Dooj) दो महत्वपूर्ण त्योहार है। दोनों ही त्योहारों में भाई और बहन एक-दूसरे के प्रति परंपरागत तरीके से स्नेह प्रकट करते हैं। भैया दूज भाई-बहन के अटूट और अनन्य प्रेम का प्रतीक पर्व है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाया जाता है।

भाई दूज (Bhai Dooj) को यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि इस दिन यमराज की पूजा करने भाई-बहनों के पाप कट जाते हैं। बहनें अपने भाई को अकाल मृत्यु के भय से बचाने के लिए यम देवता की पूजा करती हैं। मान्यता है कि पहली बार बहन यमुना ने द्वितीया के दिन अपने दर आए भाई यमराज का तिलक लगाकर स्वागत किया था। तब से इस दिन को भाई दूज (Bhai Dooj) के रूप में मनाया जाने लगा।

भाई दूज (Bhai Dooj) कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगी। इसके साथ ही इसका समापन 23 अक्टूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में 23 अक्टूबर को भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।

इस पावन पर्व के दिन बहनें घर के मुख्य द्वार पर गोधन का चौका बनाती हैं। उस चौके के अंदर भाइयों के दुश्मनों के प्रतीक स्वरूप गोबर से यम या मेरुदंड, मुसल, सर्प- बिच्छू आदि बनाए जाते हैं। कुछ देर बाद आसपास की सभी बहने और महिलाएं चौक के पास बैठ कर चीनी से बनी मिठाइयों, चूरा, गट्टा आदि चढ़ाती है। फिर उसमें नारियल, पान व सुपारी आदि रखकर उसे मूसल से बहनें कूटती हैं।

उसके बाद भाइयों की लंबी आयु की कामना करते हुए कुश-सरपट सहित अन्य को छोटे-छोटे टुकड़े करती हैं। इस कार्य को करते वक्त मौन रहा जाता जाता है और भाई के लिए मंगल कामना की जाती है। इस तरह पूजा में शामिल सभी महिलाएं व युवतियां एक-दूसरे से पूछती हैं कि वह क्या कर रही हैं । वह कहती हैं कि भाइयों की आयु जोड़ रही हैं। यही नहीं पूजा के दौरान बहनें अपने भाइयों को श्राप भी देती हैं। इसके बाद भाइयों की लंबी उम्र की दुआएं करती हैं। इस दौरान कई सारे लोकगीतों की झंकार भी सुनने को मिलती है।

Tags: Bhai Dooj datebhai dooj importancebhai dooj kab haiBhai Dooj muhurt
Previous Post

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

Next Post

आत्म परिष्कार का पर्व है दीपावली

Writer D

Writer D

Related Posts

potato for skin
फैशन/शैली

चेहरे पर निखार लाएगी रसोई में रखी ये चीज

29/04/2026
skin care
फैशन/शैली

ये पांच फल आपको बनाएंगे बेहद खूबसूरत

29/04/2026
Semolina
फैशन/शैली

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

29/04/2026
turmeric
धर्म

किचन में ये दो चीजें कभी न रखें एक साथ, शुरू हो जाएगा घर में क्लेश

29/04/2026
Hair
फैशन/शैली

बालों में तेल लगाकर सोना हो सकता है खतरनाक

29/04/2026
Next Post
Diwali

आत्म परिष्कार का पर्व है दीपावली

यह भी पढ़ें

Paras Chhabra Mahira Sharma

पारस छाबड़ा ने बताया- हो सकता है माहिरा और मैं अगले गाने में शादी कर लें

14/08/2020

बिहार बोर्ड में स्क्रूटिनी के बाद पास हुए छात्र कल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

06/08/2020
Strike

यूपी में फिर लागू हुआ एस्मा एक्ट, विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में तत्काल प्रभाव से लागू

16/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version