Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी और मनदीप बामरा का हुआ ब्रेकअप

Bhojpuri star Rani Chatterjee and Mandeep Bamra breakup

Bhojpuri star Rani Chatterjee and Mandeep Bamra breakup

भोजपुरी की सबसे मशहूर स्टार रानी चटर्जी(Rani Chatterjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने मजेदार पोस्ट से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। रानी ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी जिंदगी के प्यार से मिलवाया था। रानी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था। रानी एक्टर मनदीप बामरा को डेट कर रही थीं। मगर अब उनका ब्रेकअप हो गया है। रानी और मनदीप एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे और जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। मगर अब शादी की प्लानिंग की खबरों के बीच दोनों के ब्रेकअप की बात सामने आई है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक रानी और मनदीप अलग हो गए हैं और शादी का प्लान भी कैंसिल कर दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत को नहीं भुला पा रहीं अंकिता लोखंडे, बोलीं

रिपोर्ट के मुताबिक रानी और मनदीप का रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा था। दोनों के परिवार भी इसमें शामिल हो गए थे और चाहते थे कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं।  लेकिन बाद में दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। जिसके बाद रानी ने मनदीप के साथ शादी तोड़ दी है। इतना ही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।

 

 

Exit mobile version