• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूपेंद्र पटेल ‘दादा’ के नए मंत्रिमंडल का हुआ गठन, ये नए चेहरे हुए शामिल

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
gujrat cabinet

gujrat cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल “दादा” सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन कर लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में पहली बार ‘नो रिपीट’ के फार्मूले को अपनाते हुए रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री को शामिल नहीं किया गया है। राज्यपाल देवव्रत ने राजभवन में आज 24 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इसमें पांच स्वतंत्र प्रभार के होंगे।

गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सबसे पहले विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के साथ पांच लोगों को कैबिनेट मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी के अलावा जीतूभाई वाघाणी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनु देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा राज्यपाल ने मुकेश पटेल, कुबेर डिंडोर, निमिषा सुधार, अरविंद रैयानी, कीर्तिसिंह वाघेला, गजेंद्र परमार, राघवजी मकवाना, विनोद मोरडीया, देवाभाई मालम को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल देवव्रत ने हर्ष संघवी, जगदीश पंचाल, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी, मनीषा वकील को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

उल्लेखनीय है कि इस मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरों को शामिल किया गया। संभवता पहली बार किसी राज्य में पुराने मंत्रिमंडल के किसी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है। नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरणों को देखते हुए दो क्षत्रिय, दो ब्राह्मण, एक जैन, आठ पाटीदार, छह ओबीसी और दो एससी समुदाय के लोगों को मंत्री बनाया गया है।

भूपेन्द्र मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण के अलावा क्षेत्रीय संतुलन बनाने का भी प्रयास किया गया है। मंत्रिमंडल में दक्षिण गुजरात से आठ, उत्तर क्षेत्र से तीन, मध्य क्षेत्र से छह और सौराष्ट्र से सात लोगों को मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस से बग़ावत कर भाजपा का दामन थामने वाले कुछ चेहरों को भी मंत्री पद दिया गया है। पिछली सरकार में केवल एक ही महिला मंत्री थी, जबकि इस बार दो महिलाओं को मंत्री बनाया गया है।

इसी बीच जानकारी मिली है कि आज 4 बजे नए मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राजेन्द्र त्रिवेदी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीमा आचार्य को सौंपी जा सकती है।

Tags: cabinet expansion in gujaratcabinet swearing in gujaratcm bhupinder patel new cabinetgujarat cabinet expansionGujarat cabinet ministergujarat cabinet oath 2021gujarat new cabinet ministerIndia News in HindiLatest India News Updates
Previous Post

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Next Post

अमृत फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, रक्तदान करने में लोगों में दिखा जोश

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
Next Post
blood donation camp

अमृत फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़, रक्तदान करने में लोगों में दिखा जोश

यह भी पढ़ें

हत्या

कबाड़ कारोबारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

16/11/2020

दुनिया सबसे उम्रदराज दादी का 119 की उम्र में निधन, गणित में थी विशेष रुचि

26/04/2022
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर युवाओं में जबरदस्त जोश

05/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version