• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बीती रात बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भून डाला। हमलावरों ने उस शख्स को टारगेट कर इतनी गोलियां चलाईं कि पूरा इलाका दहल उठा। बदमाशों ने जिस शख्स को मौत के घाट उतारा, उसकी पहचान दिचाऊं मंडल में बीजेपी के महामंत्री अमित शौकीन के रूप में हुई है। कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हत्या की ये वारदात नजफगढ़ के अजय पार्क की है, जहां बुधवार की रात करीब 8 बजे एक 35 वर्षीय अमित शौकीन को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। अमित नजफगढ़ के दिचाऊं कलां गांव का रहने वाला था। वह दिचाऊं मंडल में बीजेपी का महामंत्री था। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमित शौकीन रात करीब 8 बजे अपने दो साथियों के साथ कार में नजफगढ़ से दिचाऊं कलां अपने घर जा रहा था। जैसे ही वे अजय पार्क पहुंचे, उनकी कार को एक काले रंग की वर्ना कार ने ओवरटेक किया और बदमाशों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान अमित के दोनों साथी कार से उतरकर भाग गए और अपनी जान बचाई।

मासूम के शव को कब्र से निकालकर जिंदा करने का प्रयास, तांत्रिक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि कार में तीन हमलावर बदमाश सवार थे और उन्होंने करीब 15 राउंड फायरिंग की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित को बदमाशों ने एक दर्ज़न से ज्यादा गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने पर उसके दो साथी वापस मौके पर आए और अमित इलाज़ के लिए नजफगढ़ के स्वास्तिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अमित के सिर, छाती और हाथों में कई गोलियां लगी हैं। फिलहाल पुलिस मौका-ए-वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि बदमाशों का कोई सुराग मिल सके। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Tags: crime newsdelhi newsMurder NewsNational news
Previous Post

मासूम के शव को कब्र से निकालकर जिंदा करने का प्रयास, तांत्रिक गिरफ्तार

Next Post

भूपेंद्र पटेल ‘दादा’ के नए मंत्रिमंडल का हुआ गठन, ये नए चेहरे हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
gujrat cabinet

भूपेंद्र पटेल 'दादा' के नए मंत्रिमंडल का हुआ गठन, ये नए चेहरे हुए शामिल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

काल का चक्र बड़ा विचित्र होता है, जो उस प्रवाह के साथ चल पड़ता है, वही आगे बढ़ता हैः मुख्यमंत्री

25/11/2024
murder

अवैध संबंधों के शक में दिहाड़ी मजदूर की हत्या

08/08/2022
Know special things related to Sonpari fame Mrinal Kulkarni on her birthday

सोनपरी फेम मृणाल कुलकर्णी के जन्मदिन के दिन जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version