• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PFI के दो कमांडरों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, PFI अब ISI के संपर्क में

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
PFI members

PFI members

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। देशभर में हमले की साजिश रचने में गिरफ्तार पीएफआई के दोनों कमांडरों से यूपी एटीएस और एसटीएफ ने गुरूवार को घण्टों पूछताछ की। पूछताछ में दोनों से सबसे बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पीएफआई के शीर्ष लोगों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार संपर्क में है।

दोनों आरोपियों ने जांच अधिकारी को बताया कि आईएसआई के आलाधिकारियों ने देश में सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान ही पीएफआई से संपर्क किया था। पीएफआई के दोनों कमाण्डरों अंसद बदरुद्दीन और फिरोज खान को एटीएस ने गुरूवार को अपनी कस्टडी में लिया था।

पीएफआई के दोनों आरोपियों को सुबह नौ बजे अपनी कस्टडी में लिया था। उसके बाद हुई पूछताछ में उन दोनों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि आतंक फैलाने की साजिश साल भर पहले रची गई थी। इसमें भीड़ पर बड़े पैमाने पर हमले की योजना थी। इसे सीएए और एनआरसी के हिंसक आंदोलन को असफल होने के बाद अंजाम देना था। मगर, पीएफआई के कई नेताओं की गिरफ्तारी व कोविड-19 के कारण लॉक डाउन के चलते साजिश टाल दी गई थी। उस साजिश को इसी फरवरी के अंत में अंजाम देना था।

टक्कर से युवक कार की छत पर गिरा, लाश लेकर घूमता रहा ड्राइवर

एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक दोनों के पास से कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें एक साल पहले की डायरी के पन्ने पर आतंकी हमले की योजनाबद्ध तरीके से तैयारी का जिक्र है। पीएफआई के कमांडर अंसद बदरुद्दीन और फिरोज खान ने एसटीएफ की पूछताछ में कुबूल किया है कि साल भर पहले ही भीड़ पर हमले की योजना थी। मगर संगठन के लोगों की गिरफ्तारी और कोरोना के कारण लोगों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई तो इसे टालना पड़ा।

दोनों के पास से डायरी का जो पन्ना मिला है वह जनवरी 2020 का है। इसमें कुछ अंग्रेजी व कुछ मलयालम भाषा में कोड वर्ड लिखा है। अंग्रेजी के कोड वर्ड को एसटीएफ व एटीएस ने डीकोड कर लिया है। मलयालम में लिखे कोड के लिए संबंधित भाषा के विशेषज्ञों से संपर्क किया गया। दोनों के पास से एक पेन ड्राइव भी मिला है, जिसमें मलयालम में कई कोड वर्ड लिखे हैं।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई, कुख्यात अपराधी आशीष की करोड़ो की संपत्ती कुर्क

यहां बता दें कि एटीएस ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय ने दोनों को सात दिन की कस्टडी रिमाण्ड दिये जाने के निर्देश दिये थे। ये रिमाण्ड गुरूवार सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी। न्यायालय के आदेश के अनुसार एटीएस की टीम ने गुरूवार की सुबह लखनऊ जेल से दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया और उनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया। उसके बाद दोनों को एटीएस मुख्यालय ले जाया गया।

Tags: crime newsLucknow NewsPfiUP ATSup newsup stf
Previous Post

बांध बनाकर गंगा की अविरलता को रोकना संकट को न्योता : चंपत राय

Next Post

नाबालिग छात्रा से दुराचार कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

05/02/2026
Divyangjan Rojgar Abhiyaan
उत्तर प्रदेश

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

05/02/2026
Next Post
rape accused arrested

नाबालिग छात्रा से दुराचार कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Malika Sherawat broke her silence on nepotism, bid even today I audition

नेपोटिज्म पर मलिका शेरावत ने तोडी अपनी चुप्पी, बोलीं आज भी देती हूँ ऑडिशन

19/05/2021
suicide

नौकरी का झांसा देकर ठगे जाने से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

14/09/2021
PM Modi

अपने संसदीय क्षेत्र के 50वें दौरे पर शुक्रवार को काशी आएंगे मोदी

10/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version