Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोने और चांदी में फिर आई बड़ी गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। HDFC सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 614 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट ने बाज़ारों में काफी भीड़ जमा दी है। जिसके चलते दिल्ली में सोने का भाव 50,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के चलते ही भारतीय सर्राफा बाजार में भी इसकी गिरती कमी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में सोना 51,364 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। और अचानक इस सत्र में 614 रूपये की गिरती कीमत दर्ज की गयी है।

पेट्रोल-डीजल के भाव में नहीं हुआ इजाफा

छात्रा की लड़के ने फोड़ी नाक, तेजाब फेंकने की दी धमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना की गिरावट के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी भी गिरावट के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। सोने-चाँदी की कीमत में उतार चढ़ाव अक्सर लगा रेहता है। ये अपने आप में ही चर्चे का विषय बन जाता है।

Exit mobile version