• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SC का बड़ा आदेश, कहा- अपराधियों को शर्तों के साथ रिहा करे सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने उम्र कैद की सजा पर भी अदालतों और सरकारों को अपने विवेक से विचार करने के लिए कहा है।

Desk by Desk
12/10/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की अदालतों में मुकदमों और जेल में कैदियों के लगातार बढ़ रही तादाद को कम करने की लिए सुप्रीम कोर्ट ने कैदियों की सजा में सशर्त कटौती के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि, अपराधियों को उनके लिए तय की गई सजा अवधि में आधे से ज्यादा समय सलाखों के पीछे गुजारने के बाद रिहा करने पर विचार किया जाए।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 3 , 5 , 7 साल और 10 साल के साथ ही उम्र कैद की सजा पर भी अदालतों और सरकारों को अपने विवेक से विचार करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के मुताबिक, आधी से ज्यादा सजा काटने के बाद अपराधी को कुछ शर्तों के साथ रिहा किया जा सकता है। इस दिशानिर्देश की बारीकियां भी अदालत ने स्पष्ट कर दी हैं।

इस दौरान न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ ने अपने आदेश में कहा है कि, कैदी अगर लिखित में अदालत को ये आश्वासन देते हैं कि उन्होंने जो अपराध किया है उसके लिए उन्हें पछतावा है। कानून ने जो भी सजा उन्हें दी है, वो सही है तो सरकार ऐसे कैदियों की बची सजा माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।

गहलोत सरकार ने किया ऐलान, वापस होगा बाल विवाह रजिस्ट्रेशन बिल

साथ ही, दोनों जस्टिसों की पीठ ने कहा कि, सरकार अपने विशेषाधिकार के तहत ऐसे कैदियों को जेल से रिहा करने की सिफारिश और कार्यवाही भी कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए समय सीमा भी तय कर दी है। हर जिला जेल के अधीक्षक ऐसे कैदियों की पहचान कर उनकी सूचना और सूची जिला विधिक सेवा समिति को देंगे। विधिक सेवा समिति इनकी बाकायदा अर्जी बनाएगी और उसे सरकार को भेजेगी। राज्य सरकारें इन अर्जियों पर तय समय सीमा के भीतर रिहाई को लेकर फैसला लेंगी।

जानकारी के मुताबिक, कैदियों को छोड़ने के मामले में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि, यूपी इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां ऐसे कैदियों की तादाद भी ज्यादा है, जिन्हें उम्र कैद या ज्यादा अवधि की सजा हुई हो। कोर्ट ने यूपी सरकार को ये चेतावनी भी दी कि एक महीने में जवाब नहीं आया तो मुख्य सचिव को अदालत में तलब किया जाएगा।

Tags: Governmentjail prisonerSupreme Court
Previous Post

‘द लेडी किलर’ में अर्जुन का लुक देखकर मलाइका हुई फिदा, दिया ऐसा रिएक्शन

Next Post

अखिलेश यादव ने ‘विजय यात्रा’ को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों से की अपील

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Mini stadiums will be built in every block of the state.
राजनीति

खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

11/03/2026
CM Vishnudev
राजनीति

विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर जताई नाराजगी

11/03/2026
Next Post

अखिलेश यादव ने 'विजय यात्रा' को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों से की अपील

यह भी पढ़ें

हत्या की कोशिश

गोरखपुर : मेयर सीताराम जयसवाल के बेटे समेत पांच पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज

30/10/2020
arrested

छात्रा की हत्या में सिपाही पुत्र समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

01/01/2022
कुशीनगर में 60 नए कोरोना पॉजिटिव 60 new Corona positive in Kushinagar

यूपी : कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 2984 नए मामले,लखनऊ में 429

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version