Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Bihar Board द्वारा 12वीं का मूल्यांकन शुरू, जानें कैसा रहा पहला दिन

Bihar board 10th result

Bihar board 10th result

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो गया। सुबह 9.30 बजे सभी मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों ने योगदान दिया। योगदान देने के साथ ही मूल्यांकन शुरू हो गया। इंटर मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 130 केंद्र बनाये गये है। इसमें पटना जिला में आठ केंद्र शामिल है। शुक्रवार को पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी मूल्यांकन केंद्र का जायजा लिया।

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मूल्यांकन सही से हो इसके लिए सारे मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड द्वारा नजर रखी जाएगी। डीईओ नीरज कुमार ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्र पर 70 से 80 फीसदी तक परीक्षकों का योगदान पहले दिन करवा लिया गया है। मूल्यांकन सुबह 9.30 बजे से पांच बजे तक चलेगा। 1348 में से 979 शिक्षकों ने योगदान दे दिया है।

दिल्ली पुलिस ने रद्द की दो बड़ी भर्तियां, बताई ये वजह

1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुई इंटर परीक्षा में 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन 12 मार्च से 24 मार्च के बीच होगा। रद्द किया गया सोशल साइंस का एग्जाम 8 मार्च को होगा।

Exit mobile version