• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : हूटिंग पर भड़के नीतीश कुमार , बोले- वोट नहीं देना, लेकिन शांत रहो

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छपरा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा में बुधवार को जनसभा में अजीब हालात का सामना करना पड़ा है। नीतीश के भाषण के दौरान उनके मंच से कुछ दूरी पर ही लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। इस पर सीएम नीतीश भी आक्रोशित हो गए। उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए जमकर लताड़ लगाई है। नीतीश ने यहां तक कह दिया कि वोट नहीं देना है तो मत दो लेकिन शांत रहो।

https://youtu.be/BrumwMBNpu4

परसा विधानसभा क्षेत्र के डेरनी में आयोजित सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। मंच पर लालू के समधी चंद्रिका राय और उनकी बेटी व तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या भी मौजूद थीं। नीतीश ने भाषण देना शुरू किया तो कुछ युवाओं ने लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के साथ ही लालू के समधी चंद्रिका राय के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

घर पर बनाए होटल जैसी स्वादिष्ट पनीर मक्खनी, लोग उँगलियाँ चाटते रह जाएँगे

नाराज नीतीश ने पूछा कि क्या बोल रहे हो जी, जो बोलना है हाथ उठा कर बोलो। भीड़ में खड़े होकर अनाप-शनाप क्यों बोल रहे हो। यहां पर हल्ला नहीं करो। तुमको अगर वोट नहीं देना है मत दो। इसके बाद नीतीश कुमार ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि बताइए जरा कि ये जो हल्ला कर रहा है, वह सही है क्या?

नीतीश ने हल्ला कर रहे युवाओं से कहा कि जिसके लिए आए हो उसका वोट ही बर्बाद करोगे। वह मेरे साथ था और छोड़कर भाग गया है। नीतीश ने कहा कि चंद्रिका राय के बारे में बोल रहे हो? उनके बारे में कुछ पता है? अभी बच्चे हो। बात नहीं सुननी तो चलो निकलो यहां से।

नीतीश ने चंद्रिका राय के बारे में बताते हुुए कहा कि 1985 में जब आए तो विधानसभा के सदस्य के रूप में हम भी जुड़े हुए थे। तब ये कांग्रेस और हम विपक्ष में थे। तब उनका पहला भाषण सुना। जब इनकी पूरी बात हमने सुनी, हम अपनी सीट से उठकर इनके पास गए और इनको बधाई दी कि आपने कितनी अच्छी बात कही।

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला : जम्मू-कश्मीर में अब होंगे जिला पंचायत चुनाव

ऐश्वर्या के साथ हुए व्यवहार की चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि इतनी पढ़ी लिखी महिला हैं और इनके साथ कितना दुर्व्यवहार हुआ। किसी को कहीं से अच्छा नहीं लगा। हम लोग भी शादी में गए थे। जो भी हुआ कितना बुरा लगा। यह दृश्य नहीं होना चाहिए। नीतीश की नसीहत के बाद हल्ला-गुल्ला कुछ कम हो गया।

इससे पहले ऐश्वर्या ने सभा में मंच से अपने पिता चंद्रिका राय के लिए वोट मांगा। उन्होंने चुनाव प्रचार में भाग लेने और लोगों से मिलने का भी संकेत दिया। कहा कि मेरे पिता को तीर छाप पर बटन दबा कर जिताएं और नीतीश कुमार को सीएम बनाएं। यह परसा के मान-सम्मान की बात है। ऐश्वर्या ने नीतीश का पैर छूकर स्वागत किया। अपने संबोधन के दौरान पिता चंद्रिका राय भी बेटी के साथ लालू परिवार के बर्ताव का जिक्र कर भावुक हो गए।

Previous Post

ICMR का बड़ा ऐलान : ​प्लाज्मा थेरेपी को जल्द किया जा सकता है बंद

Next Post

कमलनाथ की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में चुनाव आयोग ने 48 घंटे में मांगा जवाब

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
Next Post

कमलनाथ की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में चुनाव आयोग ने 48 घंटे में मांगा जवाब

यह भी पढ़ें

Thug arrested

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर करोड़ो हड़पे, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

16/01/2021
yogi

धरती हमारी माता है और हर एक को है इसे बचाना : सीएम योगी

07/06/2022
Sanjay Raut

जेल में बंद संजय राउत को राहत, 102 दिन के बाद मिली जमानत

09/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version