पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने 43 प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। तीसरे चरण में बिहार की 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन 20 अक्टूबर तक होगा और चुनाव 7 नवंबर को होगा। तीसरे चरण के लिए RJD ने अपने 43 प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। हालांकि, कटिहार, कोचाधामन और सिंहेश्वर विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम अब तक फाइनल नहीं हुए हैं।
भारत के मिसाइल मैन APJ Abdul Kalam की 89 वीं जयंती
राष्ट्रीय जनता दल ने इनमें से कई को पार्टी का सिंबल भी दे दिया है। तीसरे चरण के उम्मीदवारों को लेकर राजद ने ज्यदातर अपने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताया है। हालांकि, कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं।
बता दें कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए वामदलों 7 सीट कांग्रेस 25 सीट और राजद 46 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, लेकिन इनमें से कई सीटों को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच फेरबदल की संभावना अभी भी बनी हुई है। महागठबंधन राजद,कांग्रेस और वामदलों को मिलकर सभी 243 सीटों के उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा गुरुवार देर शाम तक कर सकती है।
राजद के 43 सीटों के उम्मीदवारों की सूची
- लौरिया से शंभू तिवारी
- सुगौली से शशि भूषण सिंह
- नरकटिया से शमीम अहमद
- मोतिहारी से ओम प्रकाश चौधरी
- चिरैया से अच्छे लाल प्रसाद
- ढाका से फैसल रहमान
- परिहार से ऋतु कुमार
- सुरसंड से सैयद अबू दुजाना
- बाजपट्टी से मुकेश कुमार यादव
- खजौली से सीताराम यादव
- बाबूबरही से उमाकांत यादव
- बिस्फी से डॉ फैयाज अहमद
- लौकहा से भारत भूषण मंडल
- निर्मली से यदुवंश कुमार यादव
- पिपरा से विश्वमोहन कुमार
- त्रिवेणीगंज से संतोष कुमार
- छातापुर से विपिन कुमार सिंह
- नरपतगंज से अनिल कुमार यादव
- रानीगंज से अविनाश मंगलम
- जोकीहाट से सरफराज आलम
- सिकटी से शत्रुघ्न प्रसाद सुमन
- ठाकुरगंज से सऊद आलम
- बायसी से अब्दुस सुभान
- बनमनखी से उपेंद्र शर्मा
- धमदाहा से दिलीप कुमार यादव
- बरारी से नीरज कुमार
- आलमनगर से नवीन कुमार
- मधेपुरा से चंद्रशेखर
- सहरसा से लवली आनंद
- सिमरी से बख्तियारपुर युसूफ सलाहुद्दीन
- महिषी से गौतम कृष्ण
- दरभंगा से अमरनाथ गामी
- हायाघाट से भोला यादव
- बहादुरपुर से रमेश चौधरी
- केवटी से अब्दुल बारी सिद्दीकी
- गायघाट से निरंजन राय
- बोचहां से रमई राम
- कुढ़हनी से अनिल कुमार साहनी
- महुआ से मुकेश कुमार रोशन
- पातेपुर से शिवचंद्र राम
- समस्तीपुर से अख्तरुल इस्लाम शाहीन
- मोरवा से कुमार रणविजय
- सरायरंजन से अरविंद कुमार साहनी








