• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव: अब लोक गायिका मैथिली ठाकुर और नेहा राठौर आमने-सामने

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव Bihar elections

बिहार चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल व विपक्ष के बीच राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। हालांकि इसके नतीजे 10 नवंबर को सामने आ जाएंगे। चुनाव से पहले सभी पार्टियां जनता को अपने पक्ष में करने की भरपूर कोशिशें कर रही हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर दो लोक गायिकाएं आपस में भिड़ गई हैं। बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने मैथिली भाषा में एक वीडियो जारी करते हुए बताया है कि मिथिला में क्या-क्या है। वहीं नेहा राठौर ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा है कि लोक-कलाकारों को लोक के हितों से समझौता नहीं करना चाहिए।

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बताया- बिहार में का-का बा

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने एक वीडियो जारी करके बताया कि मिथिला के साथ बिहार बढ़ रहा है। वीडियो में उन्होंने बताया कि दरभंगा में हवाई अड्डे के साथ एम्स अस्पताल बना है। इससे दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू ज्यादा दूर नहीं रह गया है। पहले झोपड़ियों में स्कूल चलता था। अब पक्की इमारतों में चल रहा है। सड़क और 24 घंटे बिजली मिलती है। मैथिली कहती हैं कि आकर देखिए मिथिला में क्या-क्या नहीं है?

https://twitter.com/maithilithakur/status/1317126817849823233

मैथिली ठाकुर के वीडियो पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी

मैथिली ठाकुर के वीडियो पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मैथिली को लोक के हितों से समझौता न करने की सलाह दी है। नेहा ने ट्वीट कर कहा कि लोक-कलाकारों को लोक के हितों से समझौता नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां मैथिली के समर्थन में उतर आए हैं। तो वहीं कुछ ने उनका विरोध किया है। एक यूजर ने कहा कि मैथिली द्वारा बिहार की जनता की आवाज उठाने की बजाए, जनता की तरफ से राजनीतिक दलों को क्लीनचिट दिया जाना, न सिर्फ बिहार की स्थानीय जनता की समस्याओं का मजाक बनाना है, बल्कि उनके भरोसे के साथ विश्वासघात भी है।

बिहार चुनाव : सुरजेवाला बोले- ये खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है

जदयू नेता ने किया मैथिली का समर्थन

जनता दल यूनाइडेट के नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने मैथिली ठाकुर के वीडियो को साझा करते हुए कहा है कि मिथिला में क्या नहीं है? मिथिला में सब कुछ है। आकर तो देखिए यहां क्या-क्या है? मैथिली ठाकुर की आवाज में सुनिए यहां क्या-क्या है?

विपक्ष ने सरकार से पूछा- बिहार में का बा

इससे पहले विपक्ष ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा था कि बिहार में का बा। जिसके जवाब में भाजपा ने वीडियो जारी करते हुए बताया था कि बिहार में ई बा। दरअसल, नेहा सिंह राठौर ने मनोज बाजपेयी के मुंबई में का बा की तर्ज पर ‘बिहार में का बा’ रैप सॉन्ग तैयार किया था। इसमें उन्होंने राज्य की व्यवस्थाओं पर तंज कसा था।

वहीं, विपक्ष ने इस गाने के आधार पर बिहार में सरकार के खिलाफ पोस्टर लगा दिए। सवाल किया कि राज्य में क्या-क्या काम हुआ है? इसके जवाब में 13 अक्तूबर को भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने एक वीडियो जारी कहा था, ‘कितना गिनाएं कि बिहार में ‘का-का बा’? अब खुद ही देख लीजिए बिहार में ई बा।’

Tags: adviceAIIMSAirportbhupendra yadavBihar Assembly ElectionBihar electionbihar election 2020Bihar Hindi SamacharBihar News in Hindibihar vidhansabha chunavElectionfolk singerinfrastructureJDULatest Bihar News in Hindimaithili thakurManoj Bajpayeeneha singh rathoreNitish KumarOppositionrap songनेहा सिंह राठौरबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनावमैथिली ठाकुर
Previous Post

बिहार चुनाव : कांग्रेस बोली- बीजेपी अध्यक्ष मजार पर टेके मत्था और हमसे जिन्ना पर करें सवाल

Next Post

बिहार चुनाव : महागठबंधन ने 10 लाख नौकरी और शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का संकल्प पत्र किया जारी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

जौलजीबी मेला भारत–नेपाल की पारंपरिक मित्रता और आर्थिक-सामाजिक एकरूपता का प्रतिबिंब है: सीएम

14/11/2025
DM Savin Bansal's 'Nanda-Sunanda' project
राजनीति

वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम

14/11/2025
CM Dhami
राजनीति

मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए सीएम धामी

14/11/2025
Modi-Nitish
बिहार

जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील… प्रचंड जीत के बाद मोदी-नीतीश की वायरल फोटो ने मचाया धमाल

14/11/2025
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान कानून में बड़ा संशोधन, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा अधिनियम

14/11/2025
Next Post
महागठबंधन संकल्प पत्र

बिहार चुनाव : महागठबंधन ने 10 लाख नौकरी और शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का संकल्प पत्र किया जारी

यह भी पढ़ें

fire brokeout

जौनपुर: चिकन कुर्ता और शेरवानी की दुकान में लगी भीषण आग

16/03/2021
Siddharth Nath

क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण एवं यमुना किनारे गांवों में बनेगा बांध : सिद्धार्थ नाथ

13/08/2021
CM Dhami

वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ विमोचन

21/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version