• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : महागठबंधन ने 10 लाख नौकरी और शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का संकल्प पत्र किया जारी

Desk by Desk
17/10/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
महागठबंधन संकल्प पत्र

महागठबंधन संकल्प पत्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने शनिवार को संयुक्त घोषणापत्र जारी किया है। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘प्रण हमारा संकल्प बदलाव का’ टैग लाइन के साथ घोषणापत्र जारी किया। इसे मुख्य रूप से युवाओं पर केंद्रित किया गया है और उन्हें रोजगार देने का वादा किया गया है।

तेजस्वी यादव ने इस घोषणापत्र, जिसे संकल्प पत्र भी कहा गया है, की मुख्य बातों को साझा किया। उन्होंने नवरात्रि के मौके पर बिहारवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं है। तेजस्वी ने कहा, आज नवरात्रि का पहला दिन है और हम लोग आज कलश की स्थापना कर संकल्प लेते हैं।

बिहार चुनाव: अब लोक गायिका मैथिली ठाकुर और नेहा राठौर आमने-सामने

राजद नेता ने कहा कि हमने भी अपने घर में कलश की स्थापना कर संकल्प लिया है। ‘प्रण हमारा संकल्प बदलाव का’ ये सच होने वाला है। हमने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में युवाओं को 10 लाख रोजगार देने पर मुहर लगेगी। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत गठबंधन के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से राज्य में शासन कर रहे हैं लेकिन इसे विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप तो अमेरिका से आकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे देंगे।

बिहार चुनाव : कांग्रेस बोली- बीजेपी अध्यक्ष मजार पर टेके मत्था और हमसे जिन्ना पर करें सवाल

राजद नेता ने कहा कि आज बहुत ही खास दिन है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। इस शुभ अवसर पर हमने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। हम 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। यदि जनता मौका देती है तो पहली कैबिनेट में पहले दस्तखत नौकरियों को लेकर करेंगे।

महागठबंधन द्वारा क्या वादे किए गए हैं

  • नौकरी के लिए साक्षात्कार में जाने वाले अभ्यार्थियों के लिए किराया
  • कर्पूरी श्रम केंद्र खोला जाएगा
  • नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन देंगे
  • शिक्षा मित्रों को स्थायी करने का वादा
  • पुल-पुलिया को दुरुस्त किया जाएगा
  • बिहटा में हवाई अड्डे का निर्माण
  • बिजली उत्पादन पर जोर
  • किसानों की कर्ज माफी
  • जीविका दीदी की नियमित वेतन और राशि बढ़ाई जाएगी
  • बंद चीनी मिलों को फिर से खोला जाएगा
  • बेरोजगारी दूर करने पर विशेष जोर
  • 10 लाख युवाओं को रोजगार
  • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए संघर्ष

 

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionbihar election 2020bihar election 2020 rjd manifestobihar elections rjdBihar Hindi SamacharBihar News in Hindibihar vidhansabha chunavLatest Bihar News in HindiMahagathbandhanmahagathbandhan manifestoNitish Kumarrjd manifestoTejashwiTejashwi Yadavyadav congressबिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

बिहार चुनाव: अब लोक गायिका मैथिली ठाकुर और नेहा राठौर आमने-सामने

Next Post

जिन्ना विवाद : कांग्रेस प्रत्याशी बोला- एएमयू से तस्वीर हटाने की बात मैंने ही कही थी

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Next Post
जिन्ना विवाद Jinnah controversy

जिन्ना विवाद : कांग्रेस प्रत्याशी बोला- एएमयू से तस्वीर हटाने की बात मैंने ही कही थी

यह भी पढ़ें

चीन और पाकिस्तान का भारी विरोध Strong opposition from China and Pakistan

पीओके में बनाए जा रहे बांधों के खिलाफ चीन और पाकिस्तान का भारी विरोध

08/09/2020
sara ali khan

किशोर कुमार के गाने सुनते हुए स्विमिंग करती आईं नजर सारा अली खान

11/08/2020
Gudi Padwa

गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल को, इस तरह करें हिंदू नववर्ष की शुरुआत

05/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version