• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्यार को कई गुना करके लौटाता है बिहार: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Revdi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन के अवसर पर विधानसभा में अपने संबोधन में कहा कि जब बिहार आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सौ साल की यह यात्रा आने वाले सौ साल के लिए ऊर्जा का स्रोत बने। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में संसदीय संस्थाओं की भूमिका कल्पतरू वृक्ष की तरह की होती है। बिहार विधानसभा इस भूमिका को निभाती रहे, ये मेरी कामना है।

पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करता हूं। बिहार का यह स्वभाव है कि जो बिहार से स्नेह करता है, उसे बिहार कई गुणा करके लौटाता है। ये केवल समय का संयोग नहीं है कि बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी चल रहा है और देश की आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है।

पीएम (PM Modi) ने कहा कि जो लोग बोलते हैं कि भारत को लोकतंत्र विदेशी हुकूमत ने दिया, उन्हें बिहार के इतिहास और विरासत पर नजर डालनी चाहिए। बिहार के वैशाली में तब से लोकतंत्र कायम है, जब दुनिया के अधिकांश क्षेत्र जनतंत्र की समझ विकसित कर रहे थे।

इंडोनेशिया की राजदूत ने इना एच कृष्णमूर्ति ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत लोकतंत्र की मां है ये बात बिहार के लोगों को दोहराते रहना चाहिए। बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र के आदर्शों पर चलना सिखाया। इस विधानसभा भवन ने इतिहास का निर्माण किया है। वी आर द मदर ऑफ डेमोक्रेसी। दुनिया के लिए 21वीं सदी भारत के लिए हैं। भारत के लिए यह सदी कर्तव्यों की सदी है। हमें आगामी 25 वर्षों में स्वर्णिम लक्ष्य पर पहुंचना है। हमें स्वयं अपने समाज, देश के लिए कर्तव्य की पराकाष्ठा को पार करना होगा।

पीएम (PM Modi) ने कहा कि आजादी के बाद इसी विधानसभा में जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पास हुआ। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नीतीश सरकार ने बिहार पंचायती राज जैसे अधिनियम को पास किया। इस अधिनियम के जरिए बिहार पहला ऐसा राज्य बना जिसने पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद ने 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म किया है। इन कानूनों से लोगों को दिक्कत होती थी, उसका समाधान हुआ और लोगों का विश्वास बढ़ा। राज्यों में अभी भी कई कानून हैं जिनको देखने की जरूरत है। आजादी के पहले इसी विधानसभा से गवर्नर सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा जी ने स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी चरखा को अपनाने की अपील की थी।

Tags: bihar newsNational newspm modi
Previous Post

इंडोनेशिया की राजदूत ने इना एच कृष्णमूर्ति ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

सभी सरकारी बैकों का कर देना चाहिए निजीकरण, केवल रहे ये एक बैंक

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunset
Main Slider

सूर्य अस्त के बाद न करें ये काम, लक्ष्मी चली जाएगी घर से

24/04/2026
Stuffed Karela
Main Slider

करेला बन जाएगा सबका फेवरेट, इस तरह से बनाएं

24/04/2026
Honeymoon
Main Slider

इन रोमांटिक जगह पर जाकर बनाए अपने हनीमून को कुछ खास

24/04/2026
CP Radhakrishnan
राजनीति

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव से करें राष्ट्र निर्माण

23/04/2026
West Bengal Election
पश्चिम बंगाल

बंगाल ने पहले चरण में रच दिया इतिहास, 91.78 फीसदी हुआ मतदान

23/04/2026
Next Post
SBI

सभी सरकारी बैकों का कर देना चाहिए निजीकरण, केवल रहे ये एक बैंक

यह भी पढ़ें

बालों के लिए बेहद कारगर हैं ये हेयर मास्क, जानिए तैयार करने का तरीका

24/01/2022
संगम तट पर संतों ने लगाई पुण्य की डुबकी

संगम तट पर श्रद्धालुओं और संतों ने लगाई पुण्य की डुबकी, बरसे सुमन

27/02/2021
5 killed as house roof collapses

संदिग्ध हालात भाई-बहन की मौत, शव नाले से बरामद

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version