• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेक होगा बिजनौर रेलवे स्टेशन: अश्विनी वैष्णव

Writer D by Writer D
23/08/2022
in उत्तर प्रदेश, बिजनौर
0
Ashwini Vaishnav

Ashwini Vaishnav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। भाजपा सरकार ने कोरोना काल की परिस्थितियों से जूझते हुए देश की आर्थिक स्थिति को सफलतापूर्वक संभालने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे है। यह बातें दो दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में कही है।

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रेलमंत्री (Ashwini Vaishnav) ने कहा कि बिजनौर का रेलवे स्टेशन आठ माह में आधुनिकता प्रदान करेगा। बिजनौर से बाया हस्तिनापुर मेरठ, दिल्ली के विषय पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सर्वे का कार्य कराया जाएगा।

रेलमंत्री (Ashwini Vaishnav) ने इस मामले में यह कहकर चौंकाया कि पहले देहली से हस्तिनापुर तक का ही सर्वे हुआ था, जो अब बिजनौर तक बढाया जाएगा। खास बात यह है कि आज से लगभग 15 वर्ष पूर्व भी इस प्रस्तावित रेलवे मार्ग का बिजनौर तक सर्वे हो चुका है।

बिजनौर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम की जानकारी मिलने पर रेलमंत्री ने जीएम रेलवे को सर्वे कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में कई स्थानों पर टावर नहीं होने की बात सामने आई है, जल्द ही इस समस्या का निदान कराया जायेगा।

फिर आई IndiGo फ्लाइट में खराबी, 187 यात्री थे सवार

पत्रकारों ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दो साल से दी जा रही सुविधा बन्द करने के सवाल पर रेलमंत्री ने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों सहित ये सेवाएं इसलिए बन्द की है कि सरकार पहले ही 55 प्रतिशत कम रेट पर सभी को टिकट दे रही हैं।

अक्टूबर माह में फाइवजी शुरू होने की उम्मीद है इसके लिए स्पैक्ट्रम आवंटन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा भी टूजी को फोरजी से व फोरजी को फाइवजी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस काम में पूरी टेक्नोलॉजी भारत की ही होगी, ये आत्मनिर्भर भारत की और बढ़ते कदम हैं। यही नहीं संचार टेक्नोलॉजी में आने वाले समय में भारत नई ताकत बनकर उभरेगा।

रेलमंत्री ने भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की मीटिंग में क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उसके बाद बूथ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद तथा प्रबुद्ध वर्ग की अलग-अलग मीटिंग में भाग लिया। 24 अगस्त में रेलमंत्री नगीना लोकसभा के धामपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर वहां की स्थिति का आकंलन करेंगे। गौरतलब है यह तीनों लोकसभा सीट भाजपा गत चुनाव में हार चुकी है।

Tags: ashwini vaishnavbijanour newsup news
Previous Post

फिर आई IndiGo फ्लाइट में खराबी, 187 यात्री थे सवार

Next Post

पाकिस्तान में गिरी ब्रह्मोस मिसाइल मामला, वायुसेना के 3 अफसर बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

21/11/2025
उत्तर प्रदेश

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

21/11/2025
Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
'Yogi's UP' is setting global standards in AI
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
Next Post
Brahmos missiles

पाकिस्तान में गिरी ब्रह्मोस मिसाइल मामला, वायुसेना के 3 अफसर बर्खास्त

यह भी पढ़ें

Bhojpuri famous singer Samar Singh releases new song

भोजपुरी के मशहूर गायक समर सिंह का नया गाना हुआ रिलीज

24/05/2021
Deepak

दीपक जलाते समय करें इन नियमों का पालन, वरना नहीं मिलेगा लाभ

15/01/2025
Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash: पैतृक गांव पहुंचे चार दोस्तों के शव, देखते ही मचा कोहराम

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version