• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nepal Plane Crash: पैतृक गांव पहुंचे चार दोस्तों के शव, देखते ही मचा कोहराम

Writer D by Writer D
24/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। नेपाल के पोखरा विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में मृत चारों युवकों युवकों का शव नौवें दिन मंगलवार की सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। ताबूत में बंद शवों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उसे खोला नहीं गया। परिजनों के रोने- बिलख से चित्कार मची रही।  इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।  मृतकों का गौसपुर स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

मालूम हो कि 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा विमान हादसे (Nepal Plane Crash) में बरेसर थाना क्षेत्र के चकजैनब गांव निवासी अनिल राजभर, सोनू जायसवाल, अलावलपुर अफगां के विशाल शर्मा और धरवा के अभिषेक कुशवाहा की  मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। उनके रोने-बिलखने से इन तीनों गांव में ही नहीं आसपास के अन्य गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा था।

वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। सुबह करीब 9 बजे चारों युवकों का शव अलग-अलग एंबुलेंस से गाजीपुर लाया गया था। शव रक्सौल होते हुए जैसे ही सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। बेसुध पड़े परिजन दहाड़े मारकर चित्कार करने लगे।

ताबूत में  आए शव को खोला नहीं गया। परिवार के लोग अंतिम क्षण भी अपने लाल का चेहरा नहीं देख पाए। फूल माला चढ़ाकर युवकों को श्रद्धांजलि दी गई। मृतकों की अंतिम यात्रा गौसपुर के लिए रवाना हुई। अलग-अलग चिताओं पर रखकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दृश्य को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई।

नवाबों के शहर में अब कार का सनरूफ खोलकर रोमांस, CCTV खंगाल रही पुलिस

वहीं सुबह से जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की गहमागहमी बढ़ गई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरेसर, कासिमाबाद, नोनहरा,  मुहम्मदाबाद सहित कई थानों की फोर्स सड़कों से लेकर उनके घरों तक तैनात थी। वहीं स्थानीय तहसील के अधिकारियों की भी मौजूदगी बनी हुई थी।

Tags: ATR-72 plane crashgajipur newsNepal plane crashpokhra plane crashup news
Previous Post

नवाबों के शहर में अब कार का सनरूफ खोलकर रोमांस, CCTV खंगाल रही पुलिस

Next Post

गुप्त नवरात्रि पर करें देवी के ये उपाय, दूर होगी पैसों की किल्लत

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Gupt Navratri

गुप्त नवरात्रि पर करें देवी के ये उपाय, दूर होगी पैसों की किल्लत

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान

दिल्ली में ‘मिस्टर 15 परसेंट’ किसे कहते हैं, यह पूरी दुनिया जानती है : शिवराज

17/10/2020
Kotak Mahindra Bank

उदय कोटक के बाद कौन बनेगा कोटक महिंद्रा बैंक का एमडी-सीईओ, इन दो नामों की चर्चा

03/09/2023
jasleen mathur

शॉर्ट्स के साथ दुपट्टा में मॉर्डन दुल्हन बनीं जसलीन मथारू

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version