• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे बीकानेरवाला के फाउंडर केदारनाथ अग्रवाल , 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
14/11/2023
in Business, Main Slider
0
Bikanerwala founder Kedarnath Agarwal passes away

Bikanerwala founder Kedarnath Agarwal passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर-घर में अपनी मिठाइयों और स्नैक्स के लिए पहचान बना चुके मशहूर ब्रांड बीकानेरवाला (Bikanerwala ) के संस्थापक लाला केदारनाथ अग्रवाल (Kedarnath Agarwal) का निधन हो गया है। केदारनाथ अग्रवाल 86 साल के थे। बीकानेरवाला टीम की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी गई है।

आपको बता दें कि बीकानेरवाला (Bikanerwala ) परिवार में लाला केदारनाथ को ‘काकाजी’ कहकर पुकारा जाता था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीकानेरवाला ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘काकाजी के निधन से उस युग का अंत हो गया, जिसने स्वाद की दुनिया को एक नई पहचान दी। काकाजी का जाना केवल बीकानेरवाला ग्रुप के लिए ही क्षति नहीं है, बल्कि उनके निधन से खान-पान की दुनिया में भी एक शून्य आ गया है। उनके विजन और लीडरशिप से हमें हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।’

कैसे शुरू किया लाला केदारनाथ ने बीकानेरवाला (Bikanerwala )

केदारनाथ (Kedarnath Agarwal) राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले थे और उनका परिवार यहीं पर साल 1905 से एक मिठाई की दुकान चलाता था। इस दुकान का नाम था बीकानेर नमकीन भंडार और यहां अलग-अलग स्वाद के स्नैक्स और मिठाइयां मिलती थीं। इसके बाद केदारनाथ अग्रवाल ने अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने का फैसला किया और भाई सत्यनारायण अग्रवाल के साथ दिल्ली चले आए। हालांकि, सबकुछ इतना आसान नहीं था और दोनों भाइयों को यहां काफी मेहनत करनी पड़ी।

चांदनी चौक में खुली थी बीकानेरवाला (Bikanerwala ) की पहली दुकान

आपको सुनकर ताज्जुब होगा कि मशहूर बीकानेरवाला ब्रांड को शुरू करने वाले लाला केदारनाथ अग्रवाल उर्फ काकाजी (Kedarnath Agarwal) ने शुरुआत में पुरानी दिल्ली में बाल्टियों में रसगुल्ले और भुजिया बेचना शुरू किया। जब उनके बनाए स्नैक्स और मिठाइयों के स्वाद को पहचान मिलने लगी तो दोनों भाइयों ने मिलकर दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अपनी पहली दुकान खोली। अपनी पारिवारिक रेसिपी का इस्तेमाल कर दोनों भाइयों ने ग्राहकों को मूंग दाल हलवा, काजू कतली, बीकानेरी भुजिया और दूसरे स्नैक्स का स्वाद चखाया।

‘अमेरिका, यूएई और न्यूजीलैंड तक पहुंचा बीकानेरवाला’ (Bikanerwala )

आज बीकानेरवाला (Bikanerwala ) को घर-घर में पहचान मिल चुकी है और चाहे होली हो या दिवाली, इनके मिठाई और स्नैक्स का स्वाद हर कोई लेना चाहता है। भारत की ही अगर बात करें तो देश में बीकानेरवाला के 60 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। इसके अलावा अमेरिका, सिंगापुर, यूएई, नेपाल और न्यूजीलैंड में भी बीकानेरवाला अपना स्वाद लोगों को दे रहा है।

Tags: Bikanerwalabusinrss newskedarnath agarwal
Previous Post

इस दिन से शुरू होगा छठ पर्व, जानिए नहाय खाय, खरना और शुभ मुहूर्त

Next Post

ओबेरॉय ग्रुप के मुखिया PRS Oberoi ने दुनिया को कहा अलविदा, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर पर CM धामी का सफर, ढाई घंटे में पहुंचे देहरादून

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने किया महापाप: मुख्यमंत्री

28/04/2026
rain
Main Slider

बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली में बरसेंगे बादल, जम्मू-हिमाचल में गिरेगी बर्फ

28/04/2026
Lone wolf
Main Slider

पहचान पूछी और कर दिया वार… मीरा रोड में पहलगाम जैसा कांड

28/04/2026
Next Post
PRS Oberoi

ओबेरॉय ग्रुप के मुखिया PRS Oberoi ने दुनिया को कहा अलविदा, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

04/08/2023
The entire family was found dead

दो मंजिल मकान की छत गिरने से दो बहनों की मौत

26/08/2022
STF raid

शराब फैक्ट्री पर STF का छापा, करोड़ों के राजस्व की चोरी करने का पर्दाफाश

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version