• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहचान पूछी और कर दिया वार… मीरा रोड में पहलगाम जैसा कांड

Writer D by Writer D
28/04/2026
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Lone wolf

'Lone wolf' suspicion deepens in Mira Road attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के मीरा रोड (नया नगर) में दो सुरक्षाकर्मियों पर हुए चाकू हमले की जांच अब मुंबई एटीएस (ATS) को सौंप दी गई है। रविवार तड़के करीब 4 बजे हुई इस घटना में ‘लोन वुल्फ’ (Lone Wolf) हमले का गहरा संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जुबैर अंसारी (31) को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से बरामद कुछ दस्तावेजों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

जांच सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पास से मिले नोटों में ‘ISIS’, ‘जिहाद’ और ‘गाजा’ जैसे शब्दों का जिक्र है। नोट में अंग्रेजी में लिखा था— ‘LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!’ (लोन वुल्फ तुम पर झपट्टा मारेंगे, तुम मुशरिक अब हिंद की धरती पर असली जिहाद देखोगे)। इसके अलावा परिवार को छोड़ने और गाजा की आजादी से जुड़ी बातें भी लिखी थीं।

आरोपी ने एक निर्माणाधीन इमारत पर तैनात गार्ड राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन से पहले उनका नाम और धर्म पूछा। फिर उसने उन्हें ‘कलमा’ पढ़ने को कहा और इनकार करने पर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है, हालांकि दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई ATS फिलहाल इस नोट की जांच कर रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में आरोपी के संभावित मकसद को लेकर संदेह पैदा होने के बाद ही यह मामला ATS को सौंपा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान बरामद कुछ सामग्री और आरोपी की पिछली गतिविधियों ने गहन जांच की जरूरत पैदा की। ATS अब सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इस स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हम हमले के पीछे सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। ATS यह भी जांच कर रही है कि हमला पूर्व-नियोजित था या अचानक हुए विवाद का परिणाम। एजेंसियां आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल डिवाइस, ब्राउजिंग हिस्ट्री और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी के संपर्क में था या उसने यह हमला पूरी तरह अकेले किया।

रविवार सुबह करीब 4 बजे की घटना

यह घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे की है। राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्यूटी पर थे। इस दौरान आरोपी जुबैर अंसारी आया और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड से उनका नाम और धर्म के बारे में पूछा। फिर उसने कलमा पढ़ने को कहा। जब सुरक्षा गार्डों ने कहा कि वे कलमा नहीं पढ़ सकते, तो उसने चाकू निकाला और उन पर हमला कर दिया। दोनों गार्ड घायल हैं। इनमें एक को गंभीर चोटें आईं हैं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों गार्ड की हालत स्थिर है।

Tags: Lone wolf
Previous Post

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

Next Post

दिल्ली-पटियाला रेलवे ट्रैक पर बम धमाका, संदिग्ध के शव के टुकड़े बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu

दिल्ली-पटियाला रेलवे ट्रैक पर बम धमाका, संदिग्ध के शव के टुकड़े बरामद

यह भी पढ़ें

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों के साथ उठाई झाड़ू, बढ़ाया हौसला

15/04/2022
कानपुर में दो बच्चों की मौत

13 हजार से भी ज्यादा लोगों को दी गई कोवैक्सीन की दूसरी डोज

22/01/2021
Suicide

छात्रा ने की फांसी लगाकर की खुदकुशी

31/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version