• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई समेत 3 पर लगेगी रसुका

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
bikru kand

bikru kand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची समेत 3 आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर रासुका लगाने की सिफारिश की है। जिलाधिकारी की मुहर लगते ही इन पर रासुका के तहत केस दर्ज हो जाएगा।

बता दें कि बिकरू कांड में गैंगस्टर विकास दुबे समेत 6 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। जबकि मामले के 43 आरोपी फिलहाल जेल में हैं। इनमें से तीन और आरोपियों को रासुका का आरोपी बनाया जा सकता है।

बता दें कि जेल से बाहर आने के लिए जमानत अर्जी लगाते ही पुलिस संबंधित आरोपी पर रासुका लगाने की फाइल जिलाधिकारी को भेजती है। पुलिस ने विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई, कारखास गुड्डन त्रिवेदी और एक अन्य आरोपी की फाइल जिलाधिकारी को भेजी है। इनपर ही रासुका लगाने की सिफारिश की गई है।

रिश्वत लेते दरोगा हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने बनियान-तौलिया में ही भेजा जेल

एडीजी भानु भास्कर ने मीडिया को बताया कि बिकरू कांड के तीन आरोपियों शिवम दुबे, बबलू मुसलमान और रमेश चंद्र दुबे पर पहले ही रासुका लगाया जा चुका है। तीन अन्य पर रासुका लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बिकरू कांड में कम से कम एक दर्जन आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई होनी है। जांच के बाद जिलाधिकारी के पास फाइलें भेजी जा रही हैं।

बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में पिछले साल छापा मारने गई पुलिस की टीम पर विकास दुबे और उसके साथियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।

बाराबंकी सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, CM योगी से की बात

इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे और उसके साथियों की धरपकड़ शुरू की। इसी दौरान विकास दुबे को एक मुठभेड़ में मारा गया था।

Tags: bikrau casecrime newsKanpur encounterkanpur newsNSAup newsvikas dubey
Previous Post

आज सोनिया गांधी से मुलाक़ात करेंगी ममता बनर्जी, पवार-केजरीवाल से भी मिलने की संभावना

Next Post

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बने, राज्यपाल थावर चंद ने दिलाई शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बने, राज्यपाल थावर चंद ने दिलाई शपथ

यह भी पढ़ें

corn

किसानों को भी खूब रास आ रही ‘अनाजों की रानी’ मक्के की खेती

05/05/2025
Recruitment in up

यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों में एक दशक में भी पूरी नहीं हुई प्रधानाचार्य भर्ती

01/03/2021

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, भारत को मिली बड़ी सफलता

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version