• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्मदिन विशेष : जानिए मनोज कुमार कैसे बने ‘भारत कुमार’, लाल बहादुर शास्त्री भी थे फैन

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, मनोरंजन, राष्ट्रीय
0
मनोज कुमार का जन्मदिन

मनोज कुमार का जन्मदिन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड में ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिलों में देशभक्ति और प्यार की भावना जगाने वाले अभिनेता के तौर पर नाम जाना जाता है। जन्मदिन पर आइए जानतें हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

मनोज कुमार का जन्म साल 1937 में 24 जुलाई को पाकिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। मनोज कुमार को फिल्में बहुत पसंद थी। फिल्मों को लेकर उनकी दीवानगी इस कदर थी कि एक्टर दिलीप कुमार की फिल्म ‘शबनम’ में दिलीप कुमार के किरदार के नाम पर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रखा।

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या का बेटा निकला कोरोना पॉजिटिव

साल 1957 में बतौर एक्टर मनोज ने फिल्म ‘फैशन’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के बाद वह लगातार कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर के तौर पर नजर आए। 60 के दशक तक आते- आते मनोज कुमार ने कई हिट फिल्में दी, जिसमें ‘पत्थर के सनम’, ‘पहचान’, ‘गुमनाम”, और वो कौन थी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

बॉलीवुड के अपने लंबे करियर में मनोज कुमार ने ज्यादातर देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय किया है। साल 1965 में आई फिल्म ‘शहीद’ उनकी पहली देशभक्ति पर आधारित फिल्म थी। यह फिल्म स्वत्रंतत्रा सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और यहीं से चल पड़ा उनके भारत कुमार बनने का सफर।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी मनोज कुमार के प्रशंसक थे। साल 1965 में भारत-पाक युद्ध के बाद लाल बहादुर शास्त्री नें मनोज को ‘जय जवान , जय किसान’ पर फिल्म बनाने को कहा, जिसके बाद मनोज कुमार ने फिल्म ‘उपकार’ बनाई। इस फिल्म के बाद से ही उन्हें इंडस्ट्री में भारत कुमार के नाम से पुकारा जाने लगा। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

मनोज कुमार को अपने करियर में कुल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। इसके अलावा सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए साल 2002 में पद्मश्री पुरस्कार और साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Tags: a fan of Bharat KumarBirthday of actor Manoj KumarHappy Birthdayhappy birthday to Manoj KumarLala Bahadur ShastriManoj Kumarअभिनेता मनोज कुमार का जन्मदिनजन्मदिन मुबारकभारत कुमारमनोज कुमार के फेन थे लाला बहादुर शास्त्रीमनोज कुमार को जन्मदिन मुबारक
Previous Post

केंद्र के दबाव की वजह से विधानसभा सत्र नहीं बुला रहे राज्यपाल : अशोक गहलोत

Next Post

ड्रैगन का अमेरिका पर पलटवार, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का लाइसेंस किया रद्द

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

ड्रैगन का अमेरिका पर पलटवार, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास का लाइसेंस किया रद्द

यह भी पढ़ें

धागा फैक्ट्री में आग

धागा बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, कई मजदूर झुलसे, लाखों का नुकसान

11/11/2020
Somaiya Rana

हम मुकदमों से नहीं डरते हमें देश बचाना है, संविधान बचाना है : सोमैया राणा

03/01/2021
Electricity Prices

गांवों में अब रात में नहीं होगी बिजली कटौती, आदेश जारी

10/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version