• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीतीश की JDU के साथ मिलकर झारखंड में लड़ेगी BJM, सरयू राय ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
14/07/2024
in झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jharkhand Assembly Elections

BJM will fight in Jharkhand together with JDU

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections )  होने से पहले राजनैतिक दल अपने-अपने समीकरण फिट करने में जुट गए हैं। जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद ऐलान किया है कि उनकी पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (बीजेएम), जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

बिहार सीएम के साथ फोटो पोस्ट कर सरयू राय ने मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और बीजेएम मिलकर लड़ेगी। सरयू ने ‘X’ पर बताया कि पटना सीएम आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात हुई। साथ में झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections ) लड़ने पर सहमति बनी। शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जेडीयू नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा।

वर्तमान में जेडीयू एनडीए का हिस्सा है और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार सरकार में भी शामिल है। लिहाजा इस बार झारखंड में भी जेडीयू बीजेपी से सीटें मांगेगी यानी ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अलावा बीजेपी को जेडीयू के साथ भी सीट एडजस्टमेंट करना होगा।

46 साल के बाद आज खोला जाएगा पुरी जगन्नाथ का रत्न भंडार, यहां सांप करते है रखवाली

अगर जेडीयू जमशेदपुर पूर्वी सीट की मांग कर यह सीट सरयू राय को दे देती है तो बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली सीट पर एक बार फिर सरयू राय की जीत की राह आसान हो जाएगी क्योंकि यहां से बीजेपी का उम्मीदवार मैदान में नहीं होगा। बहरहाल नीतीश कुमार और सरयू राय के एक साथ आने का झारखंड के चुनावी (Jharkhand Assembly Elections )  समीकरण पर भी असर पड़ सकता है।

2019 में सरयू ने रोका था रघुवर का ‘विजय रथ’

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास साल 1995 से इसी सीट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। उनकी विजय का रथ 2019 में सरयू राय ने ही रोका था। दरअसल सरयू राय इस सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और रघुवर दास को शिकस्त दी। सरयू राय पटना साइंस कॉलेज के मेधावी छात्र रहे हैं। वे जेपी आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। नीतीश कुमार के घनिष्ठ मित्र रहे सरयू राय ने चारा घोटाले का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Tags: #ranchi newsjharkhand assembly electionsJharkhand newsNational news
Previous Post

46 साल के बाद आज खोला जाएगा पुरी जगन्नाथ का रत्न भंडार, यहां सांप करते है रखवाली

Next Post

कोरोना के बाद नए वायरस की दस्तक, 2 दिन में चार बच्चों की मौत से गुजरात में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
Norovirus

कोरोना के बाद नए वायरस की दस्तक, 2 दिन में चार बच्चों की मौत से गुजरात में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Mayawati

गोरखपुर की घटना BJP सरकार के कानून व्यवस्था के दावों की पोल खोलता : मायावती

30/09/2021
Dearness Allowances

दिवाली पर केंद्र कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

18/10/2023
Bijli Chori

बिजली चोरी रोकने के अभियान को मिल रहा जनता का भरपूर साथ

16/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version