Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बागेश्वर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आठवें चरण की मतगणना में आगे, सपा का नहीं खुला खाता

Bageshwar by-election

Bageshwar by-election

बागेश्वर/नैनीताल। उत्तराखंड की बागेश्वर(Bageshwar By-Election) विधानसभा (अनुसूचित जाति) सीट पर मतगणना का कार्य जारी है। आठवें दौर की गणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी पार्वती दास 2177 मतों से आगे चल रही है।

भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास पहले चरण में पिछड़ गयी थी लेकिन उसके बाद से लगातार बढ़त बनाये हुए है। भाजपा प्रत्याशी को पहले चरण में 2191 जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 2945 मत मिले। अभी तक आठवें चरण की मतगणना हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 20850 जबकि कांग्रेस को 18673 मत मिले हैं।

इस प्रकार भाजपा आठवें चरण तक 2177 मतों से बढ़त बनाये हुए है। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद), समाजवादी पार्टी (सपा) और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) कहीं भी टक्कर में नहीं हैं। अभी तक तीसरे नंबर पर नोटा है।

Ghosi By-Election Result: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को भारी बढ़त, बीजेपी की बढ़ी टेंशन

नोटा को आठवें चरण तक 805 मत मिले हैं जबकि उक्रांद के अर्जुन देव को 520, सपा के भगवती प्रसाद को 394 और उपपा के भगवत कोहली को मात्र 170 मत मिले हैं। अभी तक तीनों दलों से नोटा आगे चल रहा है।

Exit mobile version