• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंगाई की बेरहम मार से जनता का जीवन मुश्किल में: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और झूठे प्रचार के सहारे ही सत्ता में बने रहना चाहती है। बढ़ती महंगाई भाजपा रोकना नहीं चाहती है। राज्य मंत्रिमण्डल में दरार सामने आ रही है और सरकार तथा अफसरशाही के बीच खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक चुनाव चक्र में भाजपा की डबल इंजन सरकार येन-केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज रहने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार’ का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने महंगाई की बेरहम मार से जनता का जीवन मुश्किल में डाल दिया है, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। महंगाई आम आदमी की कमाई खा गई है।

भाजपा राज में इसे खुली छूट है। बड़े पूंजी घराने मुनाफा कमाने की होड़ में गरीब का शोषण करने में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। सब्जियां महंगी, अमूल के बाद पराग ने भी दही-मट्ठा के दाम बढ़ा दिए हैं। बाजार में सामान की तौल घट रही है, यह जेब पर डाका है।

भाजपा सरकार को गरीबों की खुशी बर्दाश्त नहीं। शादी ब्याह और दूसरे पारिवारिक उत्सवों के लिए लोग आवास विकास परिषद के सामुदायिक केन्द्रों का उपयोग कर लेते हैं। अब सरकार इन्हें निजी हाथों में सौंप कर ठेकेदारों को मालामाल करने का इरादा कर लिया है। भाजपा सरकार ने एक और सर्वेक्षण कराने का मन बना लिया है जिसके तहत चार एकड़ से अधिक जमीन और 10 लाख की कार के मालिक अमीर मान लिए जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई, ट्यूशन, महीने में कपड़ों की खरीद, शैम्पू, मोबाइल, ड्राईफ्रूट्स के इस्तेमाल का भी हिसाब लिया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया क्विज राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित

सवाल है कि प्रदेश में हो रहे घोटालों और बढ़ती महंगाई पर भाजपा नेतृत्व कब चुप्पी तोड़ेगा? मंत्रियों ने अपनी ही सरकार के कामकाज पर जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच कब होगी? भाजपा सरकार की ‘जीरो टालरेंस का फायदा दबंग भ्रष्टाचारी उठा रहे हैं। इस तरह की सभी अवांछित करतूतों को झूठ से छुपाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय करने वाली भाजपा सरकार से अब जनता तंग आ चुकी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया क्विज राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित

Next Post

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का एके शर्मा ने किया अनावरण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi reached his ancestral village Panchur
Main Slider

‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’… बच्चों के बीच उमड़ा ‘बाबा’ का बालप्रेम

07/02/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

0 बड़ा या 18?… भारत–US ट्रेड डील पर अखिलेश का कटाक्ष

07/02/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

बसपा के खिलाफ हो रही साजिशें, कार्यकर्ता सतर्क रहे: मायावती

07/02/2026
Cyber Crime
Main Slider

साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, अलीगढ़ पुलिस ने 1200 करोड़ का फ्रॉड रोका, 600 WhatsApp ग्रुप बैन

07/02/2026
Next Post
AK Sharma

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं थीम के भित्त चित्र का एके शर्मा ने किया अनावरण

यह भी पढ़ें

Utpanna Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, श्री हरि विष्णु के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

08/11/2025
Akhilesh Yadav

आम चुनाव तय करेंगे देश का भविष्य: अखिलेश यादव

16/06/2023
dr. navneet sehgal

खादी महोत्सव-2021 में अब तक 71.65 लाख के उत्पादों की हुई बिक्री : सहगल

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version