• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, अलीगढ़ पुलिस ने 1200 करोड़ का फ्रॉड रोका, 600 WhatsApp ग्रुप बैन

Writer D by Writer D
07/02/2026
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Cyber Crime

Cyber Crime

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय साइबर गैंग (Cyber Gang) का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार हांगकांग तक जुड़े हुए थे। पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी जांच ने देश के करीब 1.5 लाख लोगों को ठगे जाने से बचा लिया। अगर पुलिस अगले 48 घंटों के भीतर इन अपराधियों तक नहीं पहुंचती, तो देश भर के भोले-भाले लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई के लगभग 1200 करोड़ रुपये विदेश पार हो चुके होते।

इस पूरे मामले की शुरुआत अलीगढ़ के एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी दिनेश शर्मा की शिकायत से हुई। उनके साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये की साइबर ठगी (Cyber Crime) हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण अमृत जैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस के सामने एक ऐसा नेटवर्क आया जो ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में फैला हुआ था।

‘डिजिटल अरेस्ट’ और ‘हांगकांग कनेक्शन’

यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करता था। लोगों को व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़कर शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया जाता था। ठगी के पैसे को खपाने के लिए भोले-भाले लोगों के नाम पर फर्जी फर्म और ‘म्यूचुअल बैंक अकाउंट’ खुलवाए जाते थे। हद तो तब हो गई जब यह बात सामने आई कि ये ठग लोगों को डिजिटल माध्यम से बंधक बनाकर उन पर दबाव डालते थे और पैसे हांगकांग (विदेश) के बैंकों में ट्रांसफर करवाते थे।

600 व्हाट्सएप ग्रुप और 1.5 लाख निशाने

पुलिस की जांच में जो आंकड़े सामने आए वो होश उड़ाने वाले हैं। इस गैंग ने ठगी के लिए 600 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखे थे, जिनमें लगभग डेढ़ लाख लोग जुड़े हुए थे। अलीगढ़ पुलिस ने तत्काल साइबर मिनिस्ट्री (I4C) से संपर्क किया और इन सभी 600 ग्रुप्स को भारत में बैन करवा दिया है।

देशभर से 12 ‘साइबर अपराधी’ गिरफ्तार

पुलिस ने इस गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो देश के अलग-अलग कोनों से हैं। ओडिशा से जगन्नाथ, देवाशीष, जितेंद्र, रंकनिधि नायक अरेस्ट हुए। उत्तराखंड से सूरज सिंह, रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं दुर्गेश (छत्तीसगढ़), सुरेंद्र कुमार (हरियाणा), नवनीत लहरी (राजस्थान) और रिजवान (यूपी) को भी अरेस्ट किया गया।

पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने तकनीकी उपकरणों का जखीरा बरामद किया है। इनके पास से 5,64,000 रुपये नकद, भारी मात्रा में पासबुक, चेक बुक, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, एटीएम और सिम कार्ड, लैपटॉप, जियो राउटर, मोबाइल फोन, कैमरा और फर्जी फर्मों की मोहरें बरामद हुईं।

Tags: aligarh newsalihargh policeCyber crime
Previous Post

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR की मांग, जानें पूरा मामला

Next Post

पता नहीं मेरे साथ क्या होगा… गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Pappu Pandey

पता नहीं मेरे साथ क्या होगा... गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

यह भी पढ़ें

CBI

चीनी मिल संघ के पूर्व MD बीके यादव के खिलाफ CBI जांच शुरू

24/05/2021
सीएम योगी आदित्यनाथ

सरकार और संगठन के टीम वर्क के बूते भाजपा ने दोहराये नतीजे : योगी

11/11/2020
cm dhami

22 वर्ष का युवा उत्तराखंड नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर बढ़ रहा है आगे: धामी

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version