Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा किसी के पास नहीं गई, कांग्रेस के मित्र बीजेपी में आए : शिवराज

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ अपने साथ मध्य प्रदेश की राजनीति में गंदगी लेकर आए हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का लोक व्यापी करण कर दिया। शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ करें तो मैनेजमेंट और हम करें तो सौदेबाजी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी, यह गंदा खेल आप ने शुरु किया है। आप आज भी भाजपा विधायकों को फोन कर रहे हैं।

दोस्त के साथ पहले उड़ाई दावत फिर गर्दन की नस काट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शिवराज ने कहा कि ‘कांग्रेस और आदरणीय कमलनाथ जी बौखला रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पहले से ही भूमिका बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस, कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि हम तोड़फोड़ करते हैं। भाजपा किसी के पास नहीं गई। कांग्रेस के मित्र भाजपा में आए, लेकिन जब हमारे विधायकों को डरा धमकाकर, लोभ-लालच देने की कोशिश कमलनाथ कर रहे हैं, तो इसे मैनेजमेंट कहते हैं। वहीं, कोई अपने मन से भाजपा में आ जाए, तो वो गद्दारी है।’

शिवराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘कमलनाथ जी आज भी भाजपा के विधायकों को फोन कर रहे हैं। संपर्क करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। अगर जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति की है, तो कमलनाथ ने की है। भाजपा के विधायकों को कितने भी फोन लगा लें, एक भी विधायक टस से मस नहीं होने वाला है। हमारे कार्यकर्ता सिद्धांत और विचारों के लिए काम करता है।’

Exit mobile version