• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP कार्यकारिणी की बैठक सात जुलाई को, राजनाथ और नड्डा भी हो सकते है शामिल

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
bjp

bjp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सात जुलाई को लखनऊ में होगी। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाग लेने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। कोरोना महामारी को देखते हुये बैठक वर्चुअली होगी जिसमें कार्यकारिणी के सदस्य अपने संबधित जिलों से जुड़ेंगे। बैठक में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रोडमैप तैयार किया जायेगा।

पार्टी महासचिव संगठन बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के लखनऊ दौरे के बाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है। दोनो पदाधिकारियों ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान कई अहम बैठकें कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा था जिसके बाद संगठन स्तर पर कई बदलाव किये गये। पूर्व आईएएस एके शर्मा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि पार्टी की मीडिया टीम समेत संगठन में कई नये चेहरों को जगह दी गयी।

नए उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की जगह नहीं, प्रतिभा का सम्मान है : CM योगी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कुछ नयी नियुक्तियां की जिसमें फरूखाबाद के प्रांशुदत्त द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जबकि औरैया की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य को महिला मोर्चा, गोरखपुर के कामेश्वर सिंह को किसाना मोर्चा, गाजियाबाद के पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा,गोरखपुर के संजय गौंड को जनजाति मोर्चा और मेरठ के कुवंर बसित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इससे पहले मार्च में प्रदेश कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें रक्षा मंत्री ने प्रतिभाग किया था।

 

Tags: bjp executive meetingJP naddaLucknow NewsRajnath singhup news
Previous Post

नए उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की जगह नहीं, प्रतिभा का सम्मान है : CM योगी

Next Post

कोरोना महामारी के बावजूद यूपी में बढ़ा FDI, PM मोदी ने की तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami worshiped the cow on the occasion of Govardhan Puja.
Main Slider

गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता: सीएम धामी

22/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजा, कहा- भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश

22/10/2025
CM Yogi listened to the problems of 300 people in Janta Darshan.
Main Slider

जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, कराएं त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

22/10/2025
Tejashwi Yadav
Main Slider

जीविका दीदीयों होंगी स्थायी और वेतन 30 हजार…’ तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

22/10/2025
Punjabi singer Teji Kahlon was shot by Rohit Godara gang.
Main Slider

कनाडा में पंजाबी सिंगर पर रोहित गैंग ने बरसाई गोलियां, दी ये खुली धमकी

22/10/2025
Next Post

कोरोना महामारी के बावजूद यूपी में बढ़ा FDI, PM मोदी ने की तारीफ

यह भी पढ़ें

दिग्विजय सिंह

राज्यसभा सांसदों की बैठक में दिग्विजय सिंह ने दी राहुल गांधी को अपनी सक्रियता बढ़ाने की राय  

02/08/2020
Supreme Court

महाराष्ट्र के 12 बीजेपी विधायकों का निलंबन रद्द, SC ने बताया असंवैधानिक

28/01/2022
cyclone yass

तूफान यास की लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू, 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version