Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है : अरशद खान

Arshad Khan

Arshad Khan

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व जौनपुर के पूर्व विधायक अरशद खान गुरुवार को जिले के बेहट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय सचिव का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा किसी भी राष्ट्रीय दल से गठबंधन नहीं करेगी। जिला पंचायत चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी सपा शानदार जीत हासिल करेगी।

अरशद खान ने कहा कि यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं, इसिलए सपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन के लिए यहां पहुंचे हैं। पार्टी मजबूती के साथ जिला पंचायत चुनाव लड़ रही है.

दो जज और एक पेशकार आए कोरोना की चपेट में, तीन दिन के लिए कोर्ट बंद

उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था फेल होने के साथ किसान, मजदूर, व्यापारी सब परेशान हैं। जनता बहुत दुखी है और चुनाव का इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल से उनका गठबंधन है, अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। किसी राष्ट्रीय दल के साथ गठबंधन नहीं होगा।

Exit mobile version