• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन महीने बाद कांग्रेस के झूठ की नींव ढह जाएगीः नायब सैनी

Writer D by Writer D
23/06/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने चुनाव प्रभारियों एवं विजयी प्रत्याशियों के नागरिक अभिनंदन समारोह से विधानसभा चुनाव में विजय के लिए आगाज कर दिया है। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा में 19 हजार 812 बूथ हैं, 7212 गांव हैं और 22 जिले हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए हमारे पास सिर्फ 100 दिन हैं। कांग्रेस ध्यान रखे कि अब तो 20-20 का जमाना है। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाकर प्रदेश को फिर से लूटने का मुगालता छोड़ दे, क्योंकि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार जनता की सेवा करने के लिए सरकार बनाने जा रही है।

बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी: बिप्लब देब

हरियाणा भाजपा चुनाव सह प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब नेे कहा कि चार माह से कांग्रेस यह बात फैला रही है कि हरियाणा में सरकार बदलेगी, लेकिन भाजपा और प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि हरियाणा में कोई बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी, सरकार बनेगी तो गरीब-किसान की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चार महीने में हरियाणा में नहीं आया तो बाप बेटे को लगा कि हम चले गए हैं, लेकिन हम फिर आ गए नए जोश के साथ। भाजपा किसी एक परिवार के साथ नहीं चलने वाली, हम किसान मजदूर के साथ चलने वाले लोग हैं।

इस चुनाव में सावधान रहेंः मनोहर लाल

केंद्रीय बिजली एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हथकंडे फैलाए, कुछ लोग उनकी बातों में फंस गए। अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ऐसे हथकंडे अपनाएगी। कुछ नई झूठी बातें भी लेकर वे आ सकते हैं, लेकिन आपको उनकी बातों से सावधान रहना है। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं लेने दिया गया, कांग्रेस में भ्रष्टाचार था, धींगा मस्ती चलती थी।

तीन महीने बाद कांग्रेस के झूठ की नींव ढह जाएगीः नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी, उसका आगाज आज रोहतक से हो गया है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह झूठ का सहारा लेकर अपनी नींव खड़ी की है, आने वाले तीन महीने के बाद वो नींव हरियाणा में ढह जाएगी और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में आएगी।

पसीना बहाकर बनाएंगे सरकारः कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जैसे हमने अपना पसीना केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए बहाया, ऐसे ही अगले तीन महीने पूरा पसीना बहाकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनानी है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ये संकल्प हमें यहां से लेकर जाना है और हर कार्यकर्ता सरकार बनाने में जुट जाएं।

Tags: CM Nayab Singhharayana newsNational newsRohtak news
Previous Post

हरियाणा के ओबीसी समाज के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने खोला घोषणाओं का पिटारा

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने नवनिर्वाचित केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
CM Sai met Union Minister of State Tokhan Sahu

मुख्यमंत्री साय ने नवनिर्वाचित केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से की भेंट

यह भी पढ़ें

STF ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, मैफाड्रोन ड्रग्स बरामद

10/11/2021
Kartik fulfills his dream by creating a separate identity in the industry

इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना कर कार्तिक अपने हर सपने को कर रहे पूरा

12/04/2021
solver gang

UP Police SI भर्ती एग्जाम में अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

23/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version