• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरदोई की सभी सीटों पर भाजपा ने फहराया परचम

Writer D by Writer D
10/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
UP MLC Election Result

UP MLC Election Result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। जिले की सभी आठ सीटों पर भाजपा (BJP) के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। भाजपा की इस जीत का श्रेय मोदी-योगी सरकार की नीतियों और कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल को जा रहा है। वर्ष 2017 में भाजपा की बड़ी लहर के बावजूद जिले में सपा ने एक सीट पर अपना परचम फहराया था।

विजयी होने वाले सभी भाजपा प्रत्याशियों में हरदोई सदर से निवर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सवायजपुर से माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शाहाबाद से रजनी तिवारी, गोपामऊ से श्याम प्रकाश, सांडी से प्रभास कुमार, संडीला से अलका अर्कवंशी, बालामऊ से रामपाल और मल्लावां से आशीष कुमार सिंह आशू ने जीत दर्ज की है।

हरदोई सदर सीट पर पहली बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। इसके पहले तक इस सीट पर भाजपा का कमल नहीं खिल सका था। भाजपा की आंधी में भी इस सीट पर साइकिल ने बाजी मारी थी, लेकिन इस बार नरेश अग्रवाल के जादू ने अपने पुत्र नितिन अग्रवाल को जीत दिलवाई। नितिन ने 43 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की है।

कन्नौज सीट पर पूर्व IPS असीम अरुण ने दर्ज की जीत

वहीं, सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू की जीत पर कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल धर्मशाला में जमकर भांगड़ा किया, मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। रानू समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था।

होली के पहले ही उड़ने लगा गुलाल

मतगणना में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से कार्यकर्ता गदगद हैं। मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है। वहीं फूल-माला और रंग-गुलाल की दुकानें सजी हैं। समर्थक जीतने वाले अपने नेता के स्वागत के लिए उत्साहित होकर मतगणना केंद्रों के बाहर डटे हुए हैं।

UP Election: एक लाख से अधिक वोटों से जीते CM योगी

मतगणना स्थल के बाहर आईटीआई के मैदान में समर्थकों का हुजूम लगा रहा, वहीं आईटीआई मैदान में फूल विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा रखीं थीं। रंग-गुलाल के विक्रेता भी मौके का फायदा उठाने में लगे रहे। इस बार होली से पहले ही रंग-गुलाल उड़ाया गया।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up election countingup election resultचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा जुलाई में होगी समपन

Next Post

केंद्रीय विद्यालयों ने बढ़ाई कक्षा 1 में प्रवेश की आयु

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Kendriya Vidyalayas

केंद्रीय विद्यालयों ने बढ़ाई कक्षा 1 में प्रवेश की आयु

यह भी पढ़ें

Brett lee

सनराइजर्स हैदराबाद के फास्ट बॉलर नटराजन के फैन हुए ब्रेट लीग

30/09/2020
Tap Connections

सबसे किफायती खर्च में योगी के यूपी में घर-घर पहुंचा नल से जल

09/07/2024
mihika bajaj

राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहीका बजाज की तस्वीरें इस आउटफिट में आई सामने

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version