• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय विद्यालयों ने बढ़ाई कक्षा 1 में प्रवेश की आयु

Jai Prakash by Jai Prakash
10/03/2022
in शिक्षा
0
Kendriya Vidyalayas

Kendriya Vidyalayas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) में अगले शिक्षण सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष करने के केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalayas)  संगठन के फैसले का केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में बचाव किया। केंद्र के वकील ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली से कहा कि कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष करने का निर्देश राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप है जिसका सभी केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas)  को अनुसरण करना है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने केन्द्र से 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालयों की मांग

वकील ने एनईपी के पैराग्राफ 4.1 की व्याख्या की जो स्कूली शिक्षा के लिए नयी ”5 प्लस 3 प्लस 3 प्लस 4” रूपरेखा को अपनाने से संबंधित है। वकील ने कहा, ”हमने राज्यों से (एनईपी को अपनाने का) अनुरोध किया है। 21 राज्य हैं जहां छह से अधिक वर्ष की आयु का मानदंड अपनाया जाता है। राज्य बदलाव ला रहे हैं।”

दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas)  के लिहाज से लिये गये फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और दिल्ली सरकार के स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा 5 से 6 साल है। अदालत ने कहा, ”हम समग्र रुख रखेंगे। इसका सभी पर असर पड़ेगा। सुनवाई सोमवार के लिए सूचीबद्ध की जाती है।” न्यायमूर्ति पल्ली ने इस सप्ताह की शुरुआत में याचिका पर केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalayas)  संगठन और केंद्र का रुख पूछा था। केवीएस ने अदालत में कहा था कि 2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सख्ती से अनुपालन करते हुए आयु मानदंड बदला गया है।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले की आवेदन तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

याचिका में पांच साल की बच्ची की ओर से दावा किया गया है कि आयु मानदंड पहले पांच साल था और इसमें बदलाव से संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 21-ए के तहत याचिकाकर्ता को मिले शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन होता है। इसके साथ ही दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम, 1973 और बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों का भी उल्लंघन होता है। याचिकाकर्ता बच्ची यूकेजी की छात्रा है। उसकी ओर से वकील अशोक अग्रवाल ने दावा किया कि केवीएस ने अचानक से कक्षा-1 में प्रवेश के आयु मानदंड को बढ़ाकर छह साल कर दिया और पिछले महीने प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से महज चार दिन पहले केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas)  में प्रवेश के लिए उनके पोर्टल पर दिशानिर्देश डाले गये। याचिका में इस बदलाव को मनमाना, भेदभावपूर्ण, अनुचित और अतर्कसंगत कहा गया है।

Tags: Kendriya Vidyalayaskv admissionKV admission dateKV admission news"kvs admission newskvs online admission.inkvs online classes
Previous Post

हरदोई की सभी सीटों पर भाजपा ने फहराया परचम

Next Post

भारतीय टीम के इन 10 खिलाड़ियों ने लिया रिटायरमेंट

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

UPSSSC
शिक्षा

UPSSSC ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

14/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Applications are open for CEO recruitment at Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर में पहली बार CEO की नियुक्ति, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

13/07/2026
Air Force
शिक्षा

Indian Air Force में नौकरी का गोल्डन चांस! अग्निवीर वायु पर आवेदन शुरू

06/07/2026
CA Foundation May 2026 result released
Main Slider

CA Foundation मई 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

03/07/2026
Next Post
10 players

भारतीय टीम के इन 10 खिलाड़ियों ने लिया रिटायरमेंट

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

भव्य और दिव्य महाकुंभ के लिए संगमनगरी का होगा कायाकल्प

04/07/2024
Lightning

बिजली गिरने से दो की मौत

24/04/2023
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण

क्षमा दें या दंड, कर्मभोग टलता नहीं है

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version