• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSSSC ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित

Writer D by Writer D
14/07/2026
in शिक्षा
0
UPSSSC

UPSSSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्स-रे टेक्नीशियन (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विज्ञापित 382 पदों में से 377 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है, जबकि दिव्यांग क्षेणी के अंतर्गत उपश्रेणी एचएच के पात्र अभ्यर्थियों के उपलब्ध न होने के कारण 5 पद रिक्त रह गए हैं। आयोग ने बताया कि लिखित परीक्षा के स्कोर व अभिलेख परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूची के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।

सामान्य वर्ग में 150, अनुसूचित जाति में 79, अनुसूचित जनजाति में 8, अन्य पिछड़ा वर्ग में 102 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) में 38 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं सामान्य वर्ग के 3, अनुसूचित जाति का 1 और ओबीसी का 1 पद रिक्त रह गया।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी नहीं-

क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में 4, दिव्यांग (एचएच) श्रेणी में 3, अन्य दिव्यांग श्रेणियों में 7 व महिला श्रेणी में 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित पद पर कोई चयन नहीं हुआ। आयोग ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में निर्धारित सात पदों के सापेक्ष केवल चार पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध हुए। इसी प्रकार भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में भी पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण संबंधित पद मेरिट के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों से भरे गए।

दिव्यांग (एचएच) श्रेणी में विज्ञापित आठ पदों के मुकाबले केवल तीन पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध होने के कारण पांच पद रिक्त रखे गए हैं। आयोग ने यह कार्रवाई शासनादेशों के अनुरूप की है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी प्रकाशित किए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और चयन सूची देख सकते हैं।

Tags: UPSSSC
Previous Post

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
CM Yogi

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

यह भी पढ़ें

kanwariyas

अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में मार दी टक्कर, चार महिलाओं की मौके पर मौत

28/07/2023
petrol

नहीं थम रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों की रफ्तार, जानिए आज के रेट अपने शहर में

29/10/2021
student

कक्षा 4 की दो छात्राओं के स्कूल में टीचर्स ने उतरवाए कपड़े, मच गया हड़कंप

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version