• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की भाजपा कर रही है साजिश : शिवसेना

Desk by Desk
24/03/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में मचे सियासी भूचाल के बीच शिवसेना ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। शिवसेना ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति शासन लागू करवाकर प्रदेश में अस्थिरता पैदा करना है। पार्टी ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को कमजोर करने के लिए भाजपा और कुछ अधिकारियों के बीच सांठगांठ का आरोप भी लगाया।

इसके अलावा, शिवसेना ने फोन टैपिंग प्रकरण और डीजी रैंक के अधिकारी संजय पांडे द्वारा निराशा जाहिर किए जाने का भी जिक्र किया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दावा किया था कि तत्कालीन खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला द्वारा इजाजत लेकर फोन रिकॉर्ड किए गए थे। कॉल पर की गई बातचीत का ‘6.3 जीबी डेटा’ उनके पास है, जिसमें कई अहम पुलिस अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई थी। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से भी मुलाकात की और महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के तबादलों में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

पेट्रोल-डीजल को अगले 8 से 10 सालों तक जीएसटी में लाना संभव नहीं: सुशील मोदी

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा कि यह साफ है कि महाराष्ट्र की छवि धूमिल करने के षडयंत्र के पीछे भाजपा है। पार्टी ने विपक्षी दल द्वारा आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह के पत्र में राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों और अन्य मुद्दों का जिक्र किया।

शिवसेना ने कहा कि जिन्हें परमबीर सिंह का पत्र इतना महत्वपूर्ण लग रहा है। उन्हें पुलिस अधिकारी अनूप दांगे के साथ भी न्याय करना चाहिए, जिन्होंने सिंह के बारे में लिखा था। राज्य के लोग जानते हैं कि क्यों और किस लिए भाजपा यह सब कर रही है। संपादकीय में कहा गया कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति शासन लागू करवाकर महाराष्ट्र में अस्थिरता पैदा करना है।

मुंबई पुलिस के निलंबित इंस्पेक्टर दांगे ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के पद पर रहने के दौरान अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की थी। शिवसेना ने हैरानी जताई कि देशमुख के खिलाफ आरोप लगाने के बावजूद सिंह सेवा में बने हुए हैं।

शिवसेना ने पूछा, क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

पार्टी ने सवाल उठाया कि सुप्रीम कोर्ट का रुख करने और देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच कराने की मांग करने के बाद भी सिंह के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। शिवसेना ने कहा कि परमबीर सिंह और पांडे जैसे अधिकारियों ने राज्य सरकार के बारे में संदेह का माहौल पैदा करने के वास्ते मीडिया को अपने पत्र लीक किए। फडणवीस फोन टैपिंग रिपोर्ट लेकर केंद्र के पास गए जो सुबोध जायसवाल और रश्मि शुक्ला जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य सरकार को अंधेरे में रखकर तैयार की।

 

भाजपा की महाराष्ट्र सरकार को कमजोर करने के लिए इन अधिकारियों से है सांठगांठ

शिवसेना ने कहा कि इसका मतलब है कि राज्य प्रशासन में काम कर रहे ये लोग एक राजनीतिक पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। विपक्षी पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र सरकार को कमजोर करने के लिए इन अधिकारियों से सांठगांठ है।

Tags: Amit MalviyaAnil DeshmukhAntilia CasebjpBJP IT Cellbjp it cell headDevendra FadnavisIndia News in Hindiips rashmi shuklaLatest India News UpdatesmaharashtraMaharashtra Newsmaharashtra political crisisMaharashtra politicsMukesh Ambanimumbai policemumbai police commissionerNCPncp newsParambir singhparambir singh ipsparambir singh letterrashmi shukla report against anil deshmukhsachin vazesamanaSanjay RautSharad Pawarsharad pawar news hindiShiv Senashivsenashivsena songuddhav thackerayअनिल देशमुखअनिल देशमुख न्यूजआईपीएस रश्मि शुक्ला की न्यूजउद्धव ठाकरेएनसीपीपरमबीर सिंहपरमबीर सिंह मुंबई पुलिसपरमबीर सिंह मुंबई पुलिस biographyपरमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नरपरमबीर सिंह रश्मि शुक्लामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र की खबरेंमहाराष्ट्र राजनीतिमुंबई पुलिसशरद पवारशिवसेनासचिन वाजे
Previous Post

महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना पर स्थिति गंभीर, देश के इन जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

Next Post

केरल को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील सरकार की जरूरत : अमित शाह

Desk

Desk

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
अमित शाह amit shah

केरल को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील सरकार की जरूरत : अमित शाह

यह भी पढ़ें

पत्रकार मुनि की हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार

25/02/2023
DM Savin Bansal

सीएम की अवधारणा तहत हमारे जन अस्पताल होने हैं ‘‘ए’’ क्लास: जिलाधिकारी

08/05/2025
Mayawati

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

15/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version