• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP डूबती नैया, हम नहीं होंगे इनके रथ पर सवार : राजभर

Writer D by Writer D
11/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Om Prakash Rajbhar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने छोटे दलों को लुभाने की कोशिश कर दी है। इसी कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

शुक्रवार को राजभर ने ट्वीट में लिखा, ‘भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाए पर हम सवार नहीं होंगे। जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ों की याद आती है। जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तो बाहर से लाकर बना देते है। हम जिन मुद्दों को लेकर समझौता किए थे, साढ़े चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ।’

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ‘यूपी में शिक्षक भर्ती में पिछड़ों का हक लुटा, पिछड़ों को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुंह से पिछड़ों के बीच मे वोट मांगने आएगी, इनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़ा याद आते हैं, हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जो भी यूपी में भाजपा को हराना चाहते है हम उनसे गठबंधन करने को तैयार है।’

PM मोदी संग बैठक के बाद नड्डा के आवास पहुंचे सीएम योगी

बीजेपी ने ओमप्रकाश राजभर के साथ एक बार फिर गठबंधन करने की कोशिश शुरू की थी। पूर्वांचल के एक बड़े बीजेपी नेता के जरिए ओमप्रकाश राजभर से संपर्क किया जा रहा था। पूर्वांचल के यह नेता दिल्ली दरबार से बेहद करीब बताए जाते हैं। इतना ही नहीं ओम प्रकाश राजभर के साथ भी उनके अच्छे रिश्ते हैं।

सूत्रों की मानें तो ओम प्रकाश राजभर के साथ बीजेपी के बड़े नेता की दो दौर की बातचीत भी हो गई थी। इस दौरान रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट को लागू करने के साथ-साथ उन्हें योगी कैबिनेट में दोबारा से एंट्री का भरोसा दिलाया गया। हालांकि, ओम प्रकाश राजभर नहीं माने, उन्होंने खुलकर बीजेपी के साथ गठबंधन करने के इनकार दिया है।

ओमप्रकाश राजभर को दोबारा गठबंधन में लाने के लिए BJP ने शुरू की कवायद

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपने समीकरण और गठबंधन को पूरी तरीके से दुरुस्त करना चाहती है। इसी क्रम में बीजेपी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के साथ संपर्क किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

पूर्वांचल के कई जिलों में राजभर समुदाय का वोट राजनीतिक समीकरण बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखता है। यूपी में राजभर समुदाय की आबादी करीब 3 फीसदी है, लेकिन पूर्वांचल के जिलों में राजभर मतदाताओं की संख्या 12 से 22 फीसदी है। राजभर समुदाय घाघरा नदी के दोनों ओर की सियासत को प्रभावित करता है। गाजीपुर, चंदौली, मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, लालगंज, अंबेडकरनगर, मछलीशहर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही में इनकी अच्छी खासी आबादी है, जो सूबे की करीब चार दर्जन विधानसभा सीटों पर असर रखते हैं।

ओमप्रकाश राजभर से दूरी के बाद यूपी की सत्ता पर काबिज बीजेपी ने राजभर वोटों को साधने के लिए अनिल राजभर को मोर्चे पर लगाया है। उन्हें राजभर के नेता के तौर पर बीजेपी लगातार प्रोजेक्ट कर रही है, जिसके लिए ओम प्रकाश को गृह जिला बलिया का प्रभारी भी पार्टी ने बना रखा है। इसके बावजूद पंचायत चुनाव में जिस तरह से पूर्वांचल में राजभर समुदाय ने ओम प्रकाश के पक्ष में लामबंद रहे। इतना ही नहीं गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, बलिया और आजमगढ़ में कई सीटें मिली हैं, जिसके चलते दोबारा से बीजेपी में लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Tags: omprakash rajbhar
Previous Post

PM मोदी संग बैठक के बाद नड्डा के आवास पहुंचे सीएम योगी

Next Post

योगी सरकार VVIP जिले में 13272 गरीबों को देगी PM आवास का तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
CM Dhami
राजनीति

अंबेडकर के विचार समाज निर्माण की नींव: मुख्यमंत्री धामी

14/04/2026
BJP-TMC workers clash after Amit Shah's roadshow in Durgapur
पश्चिम बंगाल

बंगाल में सियासी तनाव: रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

14/04/2026
Next Post
cm yogi

योगी सरकार VVIP जिले में 13272 गरीबों को देगी PM आवास का तोहफा

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हो कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन : योगी

17/11/2021
fire in covid hospital

कोविड अस्पताल में मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 हुआ, 12 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं

26/03/2021
68वीं बार मन की बात

मन की बात : पीएम मोदी आज 68वीं बार करेंगे राष्ट्र को संबोधित, अनलॉक-4 की गाइडलाइंस पर कर सकते है चर्चा

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version