Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा किसान आंदोलन को देखकर बौखला गई है : किसान नेता

farmer protest

farmer protest

कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ महीनों से हो रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस से जोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के हरियाणा में कल जगह-जगह प्रदर्शन को लेकर किसान नेताओं ने आज आरोप लगाया कि भाजपा किसान आंदोलन से बौखला गई है।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सदस्यों की फतेहाबाद में हुई एक बैठक में किसान नेताओं ने यह आरोप लगाया।

कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग आज फतेहाबाद जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में पंजाब से आए किसान नेता परगट सिंह ने कहा कि जितनी भी किसान जत्थेबंदियां हैं, उन्होंने कभी भी राजनीतिक पार्टियों को अपना मंच नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसान आंदोलन को देखकर बौखला गई है इसलिए वह सभी ‘हथकंडे‘ अपना रही है कि आंदोलन समाप्त हो जाए।

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडन, चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने दिलाई शपथ

उन्होंने कहा कि कभी वह पंजाब व हरियाणा के किसानों को बांटने का प्रयास करती है तो कभी किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वालों को राजनीतिक पार्टी के लोग बता कर बदनाम करने की कोशिश करती है। श्री सिंह ने दावा किया कि भाजपा, लेकिन, अपने इस मनसूबे में कामयाब नहीं हो पाएगी।

सीमा पर किसानों के आत्महत्या करने के मामले में उन्होंने कहा कि आत्महत्या हल नहीं है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह ऐसे कदम ना उठाएं।

पशुधन घोटाले के आरोपी आईपीएस अरविंद सेन की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित

बैठक में 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई।

उल्लेखनीय है कि भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर कांग्रेस से ‘मेल-मिलाप‘ का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल कई जिलों में श्री चढूनी व कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किये थे।

Exit mobile version