• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली भाजपा इकलौती पार्टी : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
16/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दावा किया कि राज्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करने वाली भाजपा इकलौती पार्टी है।

प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने सोमवार को कहा कि देश और दुनिया को भाजपा ने यह बताया कि राजनीति उसके लिए केवल सत्ता का साधन नहीं अपितु सेवा का माध्यम है जिसका नाम “सेवा ही संगठन” है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रयास से आज प्रदेश भाजपा का सशक्त और शक्तिशाली स्वरूप देश के सामने खड़ा है।

उन्होने कहा कि संगठन में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व है। कार्यकर्ताओं के अनुभव और उत्साह में सामंजस्य है। पार्टी ने अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास एवं सुरक्षा पर विशेष बल दिया। पार्टी पंचनिष्ठा के प्रमुख सिद्धान्तों को लेकर अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ती जा रही है। इन्ही मूल्यों को लेकर लोकसभा में कभी दो सदस्यों वाली पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश का नेतृत्व किया जबकि उसके 10 वर्ष बाद 2014 में प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

DCP ने गोसाईगंज थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, शस्त्रो के संचालन का कराया डैमो

श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत मिली।

इस दौरान भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल होने एंव सबसे अधिक सदस्यों वाला दल बनने का गौरव मिला। प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों, 1918 मण्डलों और 27 हजार 627 सेक्टरों तथा 1 लाख 55 हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की ध्वजा को लहरा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश भारत में उठी हर बहस का केन्द्र बिन्दु है क्योंकि, बिना उत्तर प्रदेश के भारत को समझना नामुमकिन है। कभी कई सभ्यताओं की जननी रही प्रदेश की धरा वर्तमान में भी गंगा-यमुना-गोमती के साथ कल-कल करती आगे बढ़ रही है। प्रदेश आज अयोध्या और काशी की प्राचीनता, आध्यात्मिकता और धरोहरों पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। आज काशी अपनी पुरातन काया सहेजते हुए नये कलेवर में है।

निजीकरण के विरोध में बैंक हड़ताल का पहले दिन, 30 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित

2017 में प्रयागराज में महाकुम्भ का भव्य आयोजन हुआ, जिसकी गूँज देश और दुनिया में सुनाई दी। काशी में देव दीपावली, अयोध्या में दीपोत्सव और रामनवमी, मथुरा में रंगोत्सव सरकार की प्राथमिकताओं में है। आज योग एवं संन्यास धर्म निभाते हुए जिस तरह शासन की मर्यादाओं का पालन करते हुए राजधर्म का निर्वहन सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं वह बेमिसाल है।

उन्होने कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक चुनावों में अपना दमखम दिखाया है। भाजपा ने विपक्षी दलों की ढपोरशंखी एकता को छिन्न-भिन्न कर उपचुनावों को जीता है। यह सारी उपलब्ध्यिां भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है। एक समय था जब कुछ लोग हमारा इकोनोमी माॅडल पूंछते थे। उस समय हम गर्व से “एकात्म मानववाद और अंत्योदय” की बात करते थे। आज हमारी सरकारों के लिए यह सिद्धांत मूलमंत्र हैं।

उन्होने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिये सरकार ने अपराधियों पर नियंत्रण किया। सबके प्रति समत्व भाव रखते हुए योजनाओं को बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंचाया, जबकि सपा-बसपा सरकारों में जाति-मजहब के आधार पर काम होता था। आज एक यूनीवर्सिटी के नाम पर जमीन हड़पने वाले जेल में हैं और एक परिवार के लोग साइकिल यात्रा निकाल रहे है उनको जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है।

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

श्री सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गाँव, गरीब और किसान है। ऐसे में अगले साल 2022 के विधानसभा चुनाव में हम सबसे आगे रहेंगे और प्रदेश की जनता का विश्वास पुनः प्राप्त करके प्रचण्ड बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेंगे।

Tags: Swatantradevup government newsup news
Previous Post

योगी सरकार रोजगारपरक नहीं बल्कि प्रचारजीवी सरकार बनकर रह गई है : लल्लू

Next Post

सीएम योगी बोले- चौतरफा विकास के साथ उत्तर प्रदेश बना अपार संभावनाओं का प्रतीक

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
yogi government

सीएम योगी बोले- चौतरफा विकास के साथ उत्तर प्रदेश बना अपार संभावनाओं का प्रतीक

यह भी पढ़ें

Lockdown in Delhi

केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, क्या दिल्ली में फिर लग सकता है लॉकडाउन ?

18/11/2020

सपा नेता नितिन अग्रवाल ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

19/01/2022
farmer protest

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा का धरना प्रदर्शन, कई नेता एवं मंत्री नजरबंद

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version